प्रेमानंद महाराज के सामने राज कुंद्रा ने जताई ऐसी इच्छा, शिल्पा भी अवाक
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति, व्यवसायी राज कुंद्रा (Raj Kundra) हाल ही में मथुरा के वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज (Premananda Maharaj) के दर्शन किए और…
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति, व्यवसायी राज कुंद्रा (Raj Kundra) हाल ही में मथुरा के वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज (Premananda Maharaj) के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मुलाकात के दौरान राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने भावुक होकर प्रेमानंद महाराज को अपनी एक किडनी दान करने की इच्छा जताई। गौरतलब है कि प्रेमानंद महाराज ने बातचीत में बताया कि उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं और वे पिछले दस वर्षों से इस बीमारी से जूझ रहे हैं। महाराज ने कहा कि उन्हें कोई भय नहीं है, क्योंकि “ईश्वर का बुलावा कभी भी आ सकता है।”
राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने महाराज से कहा, “मैं पिछले दो सालों से आपको फॉलो कर रहा हूं। आपके वीडियो हमेशा मेरे किसी भी संदेह या डर का समाधान कर देते हैं। आप सभी के लिए प्रेरणा हैं। अगर मैं आपकी मदद कर सकता हूं, तो मेरी एक किडनी आपको देना चाहता हूं।”
राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने महाराज को अपनी एक किडनी दान में देने को कहा। राज के इस बात को सुनकर वहां सभी लोग हैरान रह गए। राज कुंद्रा को जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने उन्हें नहीं किया और कहा कि मेरे लिए तो यही बहुत बड़ी बात है कि आप खुश रहें। महाराज ने आगे कहा कि "जब तक भगवान का बुलावा नहीं आ जाता हम दुनिया छोड़कर नहीं जा सकते और जब भी बुलावा आएगा तो यहां से जाना ही पड़ेगा।"
इस आध्यात्मिक मुलाकात में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने भी ‘राधा’ जप की विधि और उसके महत्व के बारे में महाराज से प्रश्न किए। उन्होंने संत के वचनों को ध्यानपूर्वक सुना और शांत वातावरण में समय बिताया। इस पूरे घटनाक्रम ने भक्तों और प्रशंसकों के बीच खासा ध्यान आकर्षित किया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
