शास्त्रों में कहीं भी 144 वर्ष बाद कुंभ का जिक्र नहीं..., शिवपाल ने सरकार पर बोला हमला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के नेताओं ने महाकुंभ भगदड़, मिल्कीपुर उपचुनाव में कथित धांधली, पेपर लीक आदि मुद्दों पर कड़े तेवर…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के नेताओं ने महाकुंभ भगदड़, मिल्कीपुर उपचुनाव में कथित धांधली, पेपर लीक आदि मुद्दों पर कड़े तेवर दिखाए हैं। इस बीच सपा के वरिष्ठ नेता और विधायक शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने महाकुंभ को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में कहीं भी 144 वर्ष बाद कुंभ आने का उल्लेख नहीं है, अगर है तो ये लोग बताएं।
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा- "सरकार के पैसे का दुरुपयोग पीआर के लिए किया गया है, ऐसी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। अव्यवस्थाओं का बोलबाला है।"
शिवपाल (Shivpal Yadav) ने आरोप लगाया कि सरकार सनातन धर्म का दिखावा करके लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार का वास्तविक उद्देश्य जनता के विश्वास का दोहन करना है। इन लोगों का आस्था से कोई संबंध नहीं है।
सपा नेता ने रेल मंत्री के खिलाफ टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मामले में सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिवपाल ने महाकुंभ में हुई भगदड़ और वहां हुई मौतों के आंकड़ों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार इस पर मौन है। यूपी विधानसभा में ऐसे तमाम मुद्दों को लेकर हम सरकार से सवाल पूछेंगे।
UP Budget Session: अस्थि कलश लेकर सदन पहुंचे सपा नेता, जानें पूरा मामला
न्यूज एजेंसी से बात करते हुए शिवपाल यादव ने राज्यपाल अभिभाषण पर कहा- "यह सरकार का बनाया हुआ पूरा झूठा भाषण था। राज्यपाल महोदया ने इस झूठे भाषण को पूरा पढ़ा ही नहीं। समाजवादी पार्टी के सभी विधायकों की भी यही मांग थी कि इस झूठे भाषण को ना पढ़ा जाए..."
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर ओडीओपी को ही उपहार स्वरूप चुनें: मुख्यमंत्री
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
