24 घण्टे ऑनलाइन

घर आई ‘लाडली लक्ष्मी’... 'मामा' के घर गूंजी किलकारी, बड़ी बहू ने दिया बेटी को जन्म

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के परिवार में एक बार फिर खुशखबरी आई है। शिवराज (Shivraj Singh Chouhan) मामा दादा बन गए हैं। उनके घर नन्ही लाडली…

24GhanteOnline
January 22, 2026
1 min read
घर आई ‘लाडली लक्ष्मी’...  'मामा' के घर गूंजी किलकारी, बड़ी बहू ने दिया बेटी को जन्म

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के परिवार में एक बार फिर खुशखबरी आई है। शिवराज (Shivraj Singh Chouhan) मामा दादा बन गए हैं। उनके घर नन्ही लाडली लक्ष्मी का जन्म हुआ है। इस खुशी की जानकारी स्वयं शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है। कार्तिकेय पिता बन गए। अमानत मां। कोकिला अब दादी जी हैं और मैं दादा। कुणाल और ऋद्धि चाचा और चाची। अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा। 2025 में हमारे घर दो बेटियां आई — अमानत और ऋद्धि । 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ। स्वागतम लक्ष्मी। साधना शिवराज

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।