24 घण्टे ऑनलाइन

शोभित ठाकुर हत्याकांड: पुलिस ने बरसाई गोलियां, चारों आरोपी अस्पताल में

मुरादाबाद। बजरंग दल कार्यकर्ता शोभित ठाकुर की हत्या (Shobhit Thakur Murder Case) के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार तड़के हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चारों नामजद आरोपी घायल होकर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सभी…

24GhanteOnline
October 6, 2025
2 min read

मुरादाबाद। बजरंग दल कार्यकर्ता शोभित ठाकुर की हत्या (Shobhit Thakur Murder Case) के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार तड़के हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चारों नामजद आरोपी घायल होकर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सभी को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि 29 सितंबर को सूरज नगर इलाके में बजरंग दल से जुड़े शोभित ठाकुर (Shobhit Thakur) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस तब से चारों आरोपियों — अविनाश, अक्कू, रोहित और जतिन उर्फ लाला — की तलाश में जुटी थी।

रविवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी शहर छोड़ने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। पहली मुठभेड़ कल्याणपुर इलाके में हुई, जहां दो आरोपी घायल हुए, जबकि दूसरी मुठभेड़ कटघर थाना क्षेत्र के गोट गांव के पास हुई, जिसमें दो और आरोपी घायल हुए।

चारों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह पुराना इंस्टाग्राम विवाद था। करीब चार महीने पहले अविनाश और मृतक शोभित के बीच सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर झगड़ा हुआ था, जो बाद में रंजिश में बदल गया।

29 सितंबर की शाम शोभित (Shobhit Thakur) अपने दोस्तों के साथ चाय की दुकान पर खड़ा था, तभी अक्कू शर्मा और उसके साथी पहुंचे। बाइक की चाबी को लेकर कहासुनी हुई और अक्कू ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे शोभित की मौत हो गई।

रविवार को पुलिस मुठभेड़ में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।