24 घण्टे ऑनलाइन

जानें तुलसी का पौधा लगाने का सही तरीका

तुलसी (Tulsi), हिंदुओं में एक पूजनीय पौधा है। माना जाता है कि इसमें भगवान नारायण का खास आशीर्वाद होता है। साथ ही ये घर के वातावरण में पॉजिटिविटी बढ़ाने का भी काम करती है। लेकिन, तुलसी का पौधा कहां लगाएं और कहां नहीं इसे…

24GhanteOnline
September 6, 2025
2 min read

तुलसी (Tulsi), हिंदुओं में एक पूजनीय पौधा है। माना जाता है कि इसमें भगवान नारायण का खास आशीर्वाद होता है। साथ ही ये घर के वातावरण में पॉजिटिविटी बढ़ाने का भी काम करती है। लेकिन, तुलसी का पौधा कहां लगाएं और कहां नहीं इसे लेकर कई सारे भ्रम हैं। दरअसल, तुलसी के पौधे को कुछ लोग जहां छत पर लगाने हैं तो कुछ लोग इसे घर के बाहर और दरनवाजे पर भी लगाते हैं। लेकिन, क्या ये तरीका सही है? आइए, वास्तु अनुसार जानते हैं तुलसी का पौधा कहां लगाना चाहिए और कहां नहीं।

दरवाजे पर तुलसी (Tulsi) का पौधा


दरवाजे पर तुलसी (Tulsi) का पौधा लगाना, वास्तु अनुसार अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा इसलिए क्योंकि ये पूजनीय है और घर के बाहर रखना और आते-जाते इस पर सबकी नजर पड़ना इसकी शुभता को कम करता है। इसके अलावा तुलसी को हमेशा से घर के आंगन और पूजा के पास लगाने की परंपरा रही है जहां शुद्ध वातावरण हो और सूरज की रोशनी आ सके।

तुलसी (Tulsi) का पौधा कहां लगाना चाहिए


घर में तुलसी (Tulsi) का पौधा लगाने के लिए वास्तु सिद्धांत के अनुसार इस पौधे को उत्तर, उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा में रखना चाहिए। साथ ही आप इसे बालकनी में या खिड़की के पास उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।

पर कोशिश करें कि आप तुलसी का पौधा घर की छत पर न रखें। दरअसल, इस पवित्र पौधे को छत में रखने से सकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है। खास तौर पर जिन लोगों की कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है उनके लिए ये इस घर के अंदर लगाना चाहिए नहीं तो ये कई प्रकार के वास्तु दोषों का कारण बन सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।