10 दिन तक ठिकाने बदलती रही श्रद्धा दुबे, नागपुर में गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पहुंची
कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को करीब 10 दिन तक चकमा देने वाली मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को लखनऊ लाया गया है। तीनों को बुधवार को हजरतगंज कोतवाली…

कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को करीब 10 दिन तक चकमा देने वाली मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को लखनऊ लाया गया है। तीनों को बुधवार को हजरतगंज कोतवाली पहुंचाया गया। यहां पूछताछ और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया के बाद उनका मेडिकल कराया जाएगा, फिर अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश एसटीएफ और नागपुर पुलिस की मदद से तीनों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले उनकी तलाश में कई जगह छापेमारी की गई। तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था। नागपुर में पकड़े जाने के बाद बुधवार को उन्हें स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया, जिसके बाद पुलिस उन्हें लेकर लखनऊ आई।
इस मामले में हजरतगंज थाने में श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे, दानिश, आदिल और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी कराया था। हालांकि, बार-बार ठिकाना बदलने के कारण उनकी तलाश में जुटी टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
होटल और लॉज बदलकर बचने की कोशिश
पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा अपनी बहन और ड्राइवर के साथ करीब 2,200 किलोमीटर की दूरी तय कर अलग-अलग जगहों पर रुकी थी। वे कई होटल और लॉज में ठहरे। जांच टीमों को जब किसी ठिकाने का पता चलता, तब तक आरोपी वहां से निकल चुके होते थे। इस तरह पुलिस को कई बार उनके पहुंचने से कुछ घंटे की देरी हो जाती थी।
सोमवार रात आरोपियों की लोकेशन नागपुर की ओर मिलने के बाद यूपी एसटीएफ और अन्य पुलिस टीमें वहां पहुंचीं। इसके बाद नागपुर के एक अपार्टमेंट में दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
नेपाल जाने की आशंका भी हुई थी
शिवा शर्मा की मौत के बाद पुलिस को आशंका थी कि तीनों नेपाल भाग सकते हैं। जांच में उनकी गाड़ी के सीतापुर-लखीमपुर मार्ग से बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर तक पहुंचने की जानकारी मिली थी। पुलिस का दावा है कि श्रद्धा नेपाल के बुटवल में स्थित एक होटल में भी ठहरी थी।
अब तीनों आरोपियों को लखनऊ लाकर पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और घटनाक्रम की पड़ताल करेगी। हजरतगंज कोतवाली में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पूछताछ और अदालत में पेशी के बाद जांच की अगली कार्रवाई तय होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
