24 घण्टे ऑनलाइन

ICU में भर्ती हुए श्रेयस अय्यर, पसलियों में लगी गंभीर चोट

भारत की वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच के दौरान पसलियों में चोट लगी थी। कैच पकड़ते समय लगी इस चोट के कारण श्रेयस अय्यर को आंतरिक रक्तस्राव यानी इंटरनल ब्लीडिंग का…

24GhanteOnline
October 27, 2025
2 min read

भारत की वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच के दौरान पसलियों में चोट लगी थी। कैच पकड़ते समय लगी इस चोट के कारण श्रेयस अय्यर को आंतरिक रक्तस्राव यानी इंटरनल ब्लीडिंग का सामना करना पड़ा और इसके बाद उनको सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह फिलहाल इंटेंसिव केयर यूनिट यानी आईसीयू में हैं। अगले कुछ दिनों तक उनको छुट्टी मिलने वाली नहीं है। 5 से 7 दिन तक वह अस्पताल में भर्ती रह सकते हैं। एक रिपोर्ट में ये भी बताया जा रहा है कि श्रेयस अय्यर के माता-पिता को ऑस्ट्रेलिया का वीजा दिए जाने की बात सामने आ रही है। बेटे की देखभाल के लिए वे जल्द ऑस्ट्रेलिया रवाना हो सकते हैं।

अय्यर (Shreyas Iyer) ने बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए एलेक्स कैरी का शानदार कैच पकड़ा था। इसी दौरान उनकी बाईं पसली में चोट लग गई थी और शनिवार को ड्रेसिंग रूम लौटने के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वे अब आईसीयू में हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद, इंटरनल ब्लीडिंग का पता चला और उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, “उनके स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर उन्हें दो से सात दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा, क्योंकि ब्लीडिंग के कारण संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ऐसा करना जरूरी है।”

सूत्र ने आगे कहा, "टीम के डॉक्टर और फिजियो ने कोई जोखिम नहीं उठाया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। अब हालत स्थिर है, लेकिन यह जानलेवा हो सकता था। वह एक मजबूत खिलाड़ी हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगे।" शुरुआत में, अय्यर के लगभग तीन हफ्ते तक मैदान से बाहर रहने की उम्मीद थी, लेकिन अब उनके ठीक होने की अवधि लंबी हो सकती है।

सूत्र ने बताया, "चूंकि इंटरनल ब्लीडिंग हुई है, इसलिए उन्हें निश्चित रूप से ठीक होने के लिए अधिक समय की आवश्यकता होगी, और इस समय प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित समयसीमा निर्धारित करना मुश्किल है।" 31 वर्षीय अय्यर को भारत वापस जाने के लिए फिट घोषित किए जाने से पहले कम से कम एक हफ्ते तक सिडनी के अस्पताल में रहना होगा। अय्यर भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। भारतीय सपोर्ट स्टाफ और टी20 टीम तब तक ऑस्ट्रेलिया में ही रहेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…