24 घण्टे ऑनलाइन

‘श्रीअन्न’ किसानों ने सरकारी खरीद को दी प्राथमिकता

लखनऊ: खरीफ विपणन वर्ष (2025-26) में ‘श्रीअन्न’ (ShriAnn) के किसानों (Farmers) ने बाजार की बजाय सरकारी खरीद को प्राथमिकता दी। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष श्री अन्न (बाजरा, ज्वार व मक्का) की सरकारी खरीद अधिक रही। इसके…

24GhanteOnline
January 4, 2026
2 min read
‘श्रीअन्न’ किसानों ने सरकारी खरीद को दी प्राथमिकता

लखनऊ: खरीफ विपणन वर्ष (2025-26) में ‘श्रीअन्न’ (ShriAnn) के किसानों (Farmers) ने बाजार की बजाय सरकारी खरीद को प्राथमिकता दी। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष श्री अन्न (बाजरा, ज्वार व मक्का) की सरकारी खरीद अधिक रही। इसके एवज में किसानों को अधिक भुगतान भी किया गया। योगी सरकार की पारदर्शी नीतियों की बदौलत किसानों का झुकाव सरकारी खरीद पर अधिक रहा। इस वर्ष बाजरा की खरीद 2.13 लाख, ज्वार की 43,562 व मक्का की 12,208 मीट्रिक टन रही। पहली अक्टूबर से शुरू हुई ‘श्रीअन्न’ (ShriAnn) की खरीद पूरी हो गई। बाजरा की खरीद 33, मक्का 25 व ज्वार की खरीद 11 जनपदों में हुई। ज्वार का न्यूनतम समर्थन मूल्य (मालदांडी) 3749, ज्वार (हाईब्रिड) 3699 रुपये, बाजरा का 2775 व मक्का का 2400 रुपये प्रति कुंतल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया था।

बाजरा (2025-26)- खरीद 33 जनपद में ही हुई


90513 किसानों (Farmers) ने पंजीकरण कराया
54,253 किसानों से 2.13 लाख मीट्रिक टन खरीद
598.04 करोड़ रुपये का किया गया भुगतान

(2024-25)

19,030 किसानों से 1.01 लाख मीट्रिक टन खरीद हुई थी
किसानों को किया गया था लगभग 268 करोड़ रुपये का भुगतान

ज्वार- (2025-26)- 11 जनपदों में हुई खरीद

20307 किसानों (Farmers) ने पंजीकरण कराया
13,454 किसानों से 43,562 मीट्रिक टन खरीद
162 करोड़ रुपये का किया गया भुगतान

मक्का- (2025-26)- 25 जनपदों में हुई खरीद

7106 किसानों (Farmers) ने पंजीकरण कराया
3445 किसानों से 13,209 मीट्रिक टन खरीद
31.96 करोड़ रुपये का किया गया भुगतान

यह भी जानें


25 जनपदों में हुई मक्का खरीद

मक्का खरीद 25 जनपदों (बदायूं, बुलंदशहर, हरदोई, उन्नाव, मैनपुरी, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, कानपुर नगर-देहात, कन्नौज, औरैया, इटावा, बहराइच, गोंडा, बलिया, जौनपुर, फर्रुखाबाद, मीरजापुर, सोनभद्र, देवरिया व ललितपुर) में हुई।

बाजरा खरीद वाले 33 जनपद

बदायूं, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, एटा, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, रामपुर, अमरोहा, कानपुर नगर-देहात, फर्रुखाबाद, औरैया, कन्नौज, इटावा, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, गाजीपुर, जौनपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, मीरजापुर, बलिया, हरदोई व उन्नाव समेत 33 जनपदों में बाजरा खरीद हुई।

11 जनपदों में चली ज्वार खरीद

बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, कानपुर नगर-देहात, फतेहपुर, उन्नाव, हरदोई, मीरजापुर व जालौन में ज्वार की खरीद चल रही।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें