24 घण्टे ऑनलाइन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के छात्र ने वीएलएसआई कोर्स में प्राप्त किया देश में प्रथम स्थान

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के एम. बी. ए. विभाग के छात्र दीपक कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वीएलएसआई कोर्स में पहला स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह कोर्स…

24GhanteOnline
February 23, 2025
2 min read

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के एम. बी. ए. विभाग के छात्र दीपक कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वीएलएसआई कोर्स में पहला स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह कोर्स नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी कालीकट द्वारा आयोजित किया गया था।

दीपक कुमार वर्मा ने 100% अंक प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। उन्हें इस उपलब्धि के लिए
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी कालीकट द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कोर्स 10 से 14 दिसंबर 2024 के बीच ऑनलाइन आयोजित किया गया था। इस कोर्स में देशभर से कई छात्र शामिल हुए। विभागाध्यक्ष एवं वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष ने दीपक कुमार वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि दीपक ने प्रथम स्थान हासिल कर सिद्धार्थ नगर जिले का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि के साथ, दीपक कुमार वर्मा का नाम सर्टिफिकेट एलिजिबल लिस्ट में सबसे पहले दर्ज हुआ। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कुलपति महोदया प्रो. कविता शाह ने उन्हें शुभकामनाएं दी और छात्रों में कौशल को बढ़ावा देने के लिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दोहराया। दीपक कुमार वर्मा वर्तमान में एमबीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र हैं और पहले भी विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, माता-पिता और सतत परिश्रम को दिया है। उक्त जानकारी सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के सूचना जन सम्पर्क अधिकारी डॉ अविनाश प्रताप सिंह ने दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें