24 घण्टे ऑनलाइन

सिद्धार्थनगर मिष्ठान एवं हलुवाई संघ का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

सिद्धार्थनगर मिष्ठान एवं हलुवाई संघ का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह सम्पन् सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर मिष्ठान एवं हलुवाई संघ का प्रथम होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम बुद्धवार को मुख्यालय स्थित लुम्बिनी पैलेस…

24GhanteOnline
March 20, 2025
2 min read

सिद्धार्थनगर मिष्ठान एवं हलुवाई संघ का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह सम्पन्

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर मिष्ठान एवं हलुवाई संघ का प्रथम होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम बुद्धवार को मुख्यालय स्थित लुम्बिनी पैलेस में धूम धाम से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि गोरखपुर के जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता ने कहा कि इस संगठन के लिए जितना भी मेरे से हो पायेगा सहयोग पूरा करूँगा, यह संगठन भविष्य में अच्छे मुकाम पा जाए इसके लिए मेरा पूरा सहयोग रहेगा। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि अखिल भरतीय हलुवाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप मोदनवाल ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है, आज इस जनपद में इस संगठन ने पहली बार कार्यक्रम का आयोजन कर इतिहास रचने का कार्य किया है। उन्होंने संगठन को विस्तर बनाने के उद्देश्य से सँगठनात्म कार्यो को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आज संगठन के पदाधिकारियों ने जो यहां पर शपथ लिया है उससे समाज को नई ऊर्जा देने के साथ साथ सकारात्मक कार्यो को नई दिशा देने के लिए कार्य करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान मोदनसेन महाराज के चित्र पर माल्यर्पण कर व द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों को माल्यार्पण और अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। अतिथियों के उद्बोधन के बाद पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया तत्पश्चात उपस्थित लोगों का परिचय हुआ तत्पश्चात होली मिलन समारोह करके कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता अध्यक्ष सन्दीप गुप्ता तथा संचालन मीडिया प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से गोरखपुर लाइव के फाउंडर नीतीश गुप्ता, गोरखपुर के जिला प्रभारी अम्भोज मोदनवाल, गोरखपुर के जिला संगठन मंत्री सन्तोष मोदनवाल, गोरखपुर के जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मोदनवाल, फ़ूड इंस्पेक्टर नीरज चौधरी, राजकुमार गुप्ता, प्रेम चन्द्र मोदनवाल, गुलाब चन्द्र मोदनवाल, गंगाराम मोदनवाल, धीरज मोदनवाल, राजेश मोदनवाल, राम गोपाल मोदनवाल, बेचन मोदनवाल, लवकुश गुप्ता, आकाश मोदनवाल, दीपक मोदनवाल, अमरदीप मोदनवाल, अमित मोदनवाल, विजय मोदनवाल, सहित भारी संख्या में स्वजातीय लोग उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में नव गठित सिद्धार्थनगर मिष्ठान एवं हलुवाई संघ के पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिसमे संरक्षक कृष्ण कुमार मोदनवाल, अध्यक्ष संदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष अनूप मोदनवाल, संगठनमंत्री मनीष गुप्ता, मीडिया प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता, महामंत्री बजरंग गुप्ता, सचिव डॉ. मंजीत मोदनवाल, मंत्री राहुल जायसवाल, कोषाध्यक्ष रवि मोदनवाल, सह संगठन मंत्री मनोज गुप्ता को शपथ दिलाया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें