24 घण्टे ऑनलाइन

'औंधे मुंह' गिरी चांदी, चांदी, बाजार में मचा हाहाकार!

29 जनवरी को रिकॉर्ड कीमतों पर पहुंचने के बाद चांदी (Silver) एक झटके में 60 हजार नीचे आ गई है। चांदी ने एक दिन पहले ही 4 लाख रुपए प्रतिकिलो का आंकड़ा पार किया था और MCX पर पर 4.20 लाख रुपए प्रतिकिलो के पार पहुंच गई थी।…

24GhanteOnline
January 30, 2026
1 min read

29 जनवरी को रिकॉर्ड कीमतों पर पहुंचने के बाद चांदी (Silver) एक झटके में 60 हजार नीचे आ गई है। चांदी ने एक दिन पहले ही 4 लाख रुपए प्रतिकिलो का आंकड़ा पार किया था और MCX पर पर 4.20 लाख रुपए प्रतिकिलो के पार पहुंच गई थी। हालांकि, शुक्रवार को चांदी कीमतों में बड़ी गिरावट आई है और 60 हजार रुपए नीचे चली गई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 30 जनवरी को चांदी (Silver) कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमतों में सीधे 15 फीसद की गिरावट आई और लोअर सर्किट लग गया। कीमत 59,983 नीचे आ गई। चांदी अब 3,39,910 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।

रिकॉर्ड हाई से 80 हजार नीचे


MCX पर चांदी (Silver) की कीमत पिछले बंद भाव ₹3,99,893 प्रति किलो के मुकाबले 4% गिरकर ₹3,83,898 प्रति किलो पर खुली। वहीं गुरुवार को MCX पर चांदी का भाव ₹4,20,048 प्रति किलो के नए रिकॉर्ड तक पहुंच गया। अगर रिकॉर्ड भाव से कम्पेयर किया जाए तो शुक्रवार को भाव में करीब 80 हजार प्रति किलो की गिरावट आई है।

Tags:silver

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें