24 घण्टे ऑनलाइन

असरानी के बाद फिल्म इंडस्ट्री को फिर झटका, दिग्गज सिंगर का निधन

फिल्म इंडस्ट्री से एक शोक भरी खबर आ रही है। सिंगर और अभिनेता ऋषभ टंडन (Rishabh Tandon), जिन्हें फकीर के नाम से भी जाना जाता है का निधन हो गया है। इसका क्या कारण था इस बारे में अभी जानकारी नहीं है लेकिन खबरों के मुताबिक…

24GhanteOnline
October 22, 2025
2 min read

फिल्म इंडस्ट्री से एक शोक भरी खबर आ रही है। सिंगर और अभिनेता ऋषभ टंडन (Rishabh Tandon), जिन्हें फकीर के नाम से भी जाना जाता है का निधन हो गया है। इसका क्या कारण था इस बारे में अभी जानकारी नहीं है लेकिन खबरों के मुताबिक उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।

पैपराजी पेज विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर साझा की। पोस्ट के अनुसार, ऋषभ अपने परिवार से मिलने दिल्ली गए थे, तभी यह हादसा हुआ। उनके एक करीबी दोस्त ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से कलाकार का अचानक निधन हो गया।

ऋषभ टंडन (Rishabh Tandon) मुंबई के एक सिंगर, कंपोजर और एक्टर हैं। वे अपने शांत स्वभाव और संगीत के प्रति गहरे प्रेम के लिए जाने जाते थे। एक्टर का शिव के प्रति गहरा प्रेम है और उनका इंस्टाग्राम बायो इसी बात को कहता है। उन्होंने लिखा, ‘एक आस्तिक, शिव की ऊर्जाओं से ओतप्रोत।

ऋषभ (Rishabh Tandon) के प्रोजेक्टस की बात करें तो उन्होंने “फकीर – लिविंग लिमिटलेस” और “रश्ना: द रे ऑफ़ लाइट” जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। संगीत के अलावा, ऋषभ जानवरों के प्रति अपने लगाव के लिए भी जाने जाते थे। वह अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहते थे और घर पर कई बिल्लियां, कुत्ते और पक्षी पाले हुए हैं। उनका इश्क फकीराना गाना काफी हिट हुआ था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…