इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन का एक्सीडेंट, गंभीर रूप से घायल
टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विनर सिंगर पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) सड़क हादसे में घायल हो गए। उत्तराखंड से नोएडा जाते समय उनकी कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से टकरा गई। हादसे में उनके साथ मौजूद अजय…
टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विनर सिंगर पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) सड़क हादसे में घायल हो गए। उत्तराखंड से नोएडा जाते समय उनकी कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से टकरा गई। हादसे में उनके साथ मौजूद अजय मेहरा और ड्राइव राहुल सिंह भी जख्मी हुए हैं। तीनों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सिंगर की हालत काफी पहले से काफी ठीक है।
4 मई को पवनदीप (Pawandeep Rajan) अपने साथी अजय मेहरा के साथ घर से नोएडा जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार को चालक राहुल सिंह चला रहा था। रात करीब ढाई बजे जैसे ही उनकी कार गजरौला थाना क्षेत्र में चौपला चौराहा ओवरब्रिज से नीचे उतरी तभी हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। यह हादसा चालक राहुल सिंह को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। हादसे में पवनदीप उनके साथी अजय मेहरा और चालक राहुल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। डॉक्टर ने तीनों को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए डिडौली में हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया। जानकारी मिलने के बाद सिंगर की फैमिली अस्पताल पहुंची।
पवनदीप बने Indian Idol 12 के विजेता, सीएम पुष्कर ने दी बधाई
प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए अपने साथ नोएडा ले जाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, पवनदीप की दोनों टांगें फैक्चर हो गई हैं और उनके सिर में भी चोट लगी है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसा कार के चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हुआ है। उत्तराखंड में चंपावत के रहने वाले पवनदीप पुत्र सुरेश राजन भारतीय गायन रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विनर हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
