फेमस सिंगर जुबीन गर्ग के मैनेजर समेत 2 अरेस्ट, 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजे गए
असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) की मौत के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। असम पुलिस ने बताया कि पिछले महीने सिंगापुर में गायक जुबीन की मौत के मामले में उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और महोत्सव के मुख्य…
असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) की मौत के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। असम पुलिस ने बताया कि पिछले महीने सिंगापुर में गायक जुबीन की मौत के मामले में उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और महोत्सव के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत को आज बुधवार सुबह दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों (सिद्धार्थ और श्यामकानु) पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अलग-अलग धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश रचने और लापरवाही से हुई मौत का कारण बनने का मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी के तुरंत बाद, दोनों आरोपियों को गुवाहाटी लाया गया और कामरूप मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। दुर्गा पूजा की वजह से आज कोर्ट बंद थी और इस वजह से सुनवाई जज के घर पर ही हुई।
गायक जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) का फोन भी जब्त
शर्मा के बारे में स्पेशल डीजीपी ने कहा, “हमने दिल्ली और राजस्थान में उसकी लोकेशन ट्रैक की। कल रात, हमने उसे दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास ट्रैक किया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।” उन्होंने कहा, “हमने उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और जुबीन गर्ग का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।”
इस बीच राज्य सरकार ने हाल ही में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत पर राज्य में किसी भी समारोह या कार्यक्रम के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया।
इस बीच, ज़ुबीन (Zubeen Garg) की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग, जो दिवंगत गायक की 13वीं लिए जोरहाट में हैं, ने कहा कि वह इस बात से संतुष्ट हैं कि दोनों को असम लाया गया है क्योंकि “हम सभी यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि उनके अंतिम क्षणों में उनके साथ क्या हुआ था।”
गरिमा गर्ग ने कहा कि उन्हें जांच दल पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि अब उन्हें जल्द ही पता चल जाएगा कि सिंगापुर में वास्तव में क्या हुआ था। असम सरकार ने पिछले महीने 19 सितंबर को समुद्र में डूबने की वजह से सिंगापुर में गायक की मौत की जांच के लिए 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था।
गर्ग की मौत पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले ही कह दिया था कि महंत और शर्मा के खिलाफ इंटरपोल के जरिए ‘लुकआउट नोटिस’ जारी किया गया है, जिसमें उन्हें 6 अक्टूबर तक सीआईडी के सामने पेश होने को कहा गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
