राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के क्रम में सुलतानपुर में हुई सड़क दुर्घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया…

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के क्रम में सुलतानपुर में हुई सड़क दुर्घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 26 अक्टूबर को सुलतानपुर दौरे के दौरान उनके काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है।
घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए डीजीपी ने दुर्घटना के वास्तविक कारणों, परिस्थितियों और संभावित लापरवाही की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि काफिले की सुरक्षा, एस्कॉर्ट और यातायात व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई।
आईजी किरण एस की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी
गठित विशेष जांच (एसआईटी) दल की अध्यक्षता लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस करेंगे। सुलतानपुर के अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह और यातायात पुलिस उपाधीक्षक राम कृष्ण चतुर्वेदी को दल का सदस्य बनाया गया है। तीनों अधिकारियों को घटना के सभी पहलुओं की जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दुर्घटना के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था की होगी पड़ताल
एसआईटी दुर्घटना के कारणों और उससे जुड़ी परिस्थितियों की विस्तृत जांच करेगी। इसके साथ ही काफिले के पीछे चल रहे वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था, एस्कॉर्ट प्रबंधन और यातायात संचालन की समीक्षा भी की जाएगी। जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही या सुरक्षा संबंधी चूक सामने आती है, तो उससे जुड़े तथ्यों का परीक्षण किया जाएगा।
भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने पर भी रहेगा जोर
डीजीपी ने एसआईटी को घटना के सभी पहलुओं की समग्र जांच कर जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझाव देने को भी कहा गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
