24 घण्टे ऑनलाइन

यूकेएसएसएससी परीक्षा नकल प्रकरण: एसआईटी ने हरिद्वार में किया जन संवाद

हरिद्वार : उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के अंतर्गत आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में कथित नकल संबंधी आरोपों की जांच हेतु गठित विशेष अन्वेषण दल (SIT) द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में…

24GhanteOnline
September 27, 2025
2 min read

हरिद्वार : उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के अंतर्गत आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में कथित नकल संबंधी आरोपों की जांच हेतु गठित विशेष अन्वेषण दल (SIT) द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जन संवाद बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें एसआईटी (SIT) टीम ने जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों, अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावको, कोचिंग संस्थान, जनसरोकार एवं आम नागरिकों के साथ खुला संवाद किया। टीम द्वारा संवाद के शुरूआत में घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए हुई गिरफ्तारियों के बारे में भी विस्तार से बताया।

टीम द्वारा विभिन्न अभ्यर्थियों की आंशकाओं का समाधान किया गया तथा जांच हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण पहुलओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।

एसआईटी (SIT) के समक्ष किसी भी अभ्यर्थी या अभिभावक द्वारा किसी भी प्रकार का सबूत का साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया।
एसआईटी द्वारा हेल्पलाइन नंबर 9027083022 जारी करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के पास घटना के संबंध में कोई तथ्य या साक्ष्य हो तो बता सकते हैं एवम् साक्ष्य उपलब्ध करा सकते हैं।

बैठक में एसआईटी (SIT) टीम के सदस्य डिप्टी एसपी अंकित कंडारी, निरीक्षक लक्ष्मण सिंह नेगी, सब इंस्पेक्टर गिरीश नेगी, सब इंस्पेक्टर राजेश ध्यानी, कोऑर्डिनेटर एसपी देहात शेखर सुयाल, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, आदि उपस्थित थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें