24 घण्टे ऑनलाइन

तेज रफ्तार ट्रैक्टर बने काल, छह महिलाओं की मौत

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर को दो ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही की वजह से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। कछला और उझानी के बीच फूलपुर क्षेत्र में हाईवे पर दो…

24GhanteOnline
June 17, 2026
3 min read

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर को दो ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही की वजह से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। कछला और उझानी के बीच फूलपुर क्षेत्र में हाईवे पर दो ट्रैक्टर चालक आपस में रेस लगा रहे थे। इसी होड़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टरों ने सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिक्शा चालक सनी और डाल सिंह समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हादसे (Road Accident) का शिकार हुई महिलाएं कछला के मुरावन नगला मोहल्ले की रहने वाली थीं। दरअसल, डाल सिंह के बेटे कुंवर पाल की शादी आगामी 29 जून को होनी तय हुई है, और परिवार की महिलाएं शादी की 'भात' मांगने की रस्म के लिए पास के ही गठोना गांव जा रही थीं। मृतकों में डाल सिंह की पत्नी राजकुमारी (55 वर्ष), गंगा श्री (32 वर्ष), रेवती (80 वर्ष), प्रेम देवी (45 वर्ष), नारायणी देवी (32 वर्ष) और आरती शामिल हैं। इस भीषण हादसे के बाद शादी वाले घर की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं और पूरे गांव में कोहराम मच गया।

चश्मदीदों के मुताबिक, दोनों ट्रैक्टर चालक उझानी मंडी में मक्का उतारकर वापस लौट रहे थे और निर्माणाधीन हाईवे की एक ही लेन पर एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थे। जैसे ही दोनों ने एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश की, सामने से आ रहा ई-रिक्शा उनकी चपेट में आ गया। पहले एक ट्रैक्टर ने रिक्शे को टक्कर मारी और फिर दूसरे ने उसे बेरहमी से रौंद दिया। हादसे के बाद एक चालक अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा चालक पकड़े जाने के डर से अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर भाग निकला। कुछ बाइक सवारों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए।

घटना की जानकारी मिलते ही जिले के डीएम और एसएसपी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर छूटे ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और दोनों फरार चालकों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज जाकर घायल लोगों से मुलाकात की और डॉक्टरों को उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…