24 घण्टे ऑनलाइन

समर कैंप में यूपी के युवाओं की निखरेगी स्किल

लखनऊ: यूपी के युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को गर्मी की छुट्टियों में निखारा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की तरफ से ग्रीष्मकालीन वर्कशॉप (Summer Camp) का आयोजन…

24GhanteOnline
April 28, 2025
2 min read

लखनऊ: यूपी के युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को गर्मी की छुट्टियों में निखारा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की तरफ से ग्रीष्मकालीन वर्कशॉप (Summer Camp) का आयोजन किया जाएगा। यह वर्कशॉप 1 मई से 30 जून के बीच सभी 75 जनपदों में आयोजित किया जाएगा। इसमें दो आयु वर्ग (10 से 17 वर्ष, 18 से 25 वर्ष) में बांटा गया है। कला की विभिन्न विधाओं में उनकी रूचि के अनुसार विषय विशेषज्ञों द्वारा उन्हें निपुण किया जाएगा। प्रातःकाल 8 बजे से 10 बजे तक कैंप (Summer Camp) चलेगा।

बच्चों की रचनात्मकता को निखारने के लिए किया जाएगा आयोजन


राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि यूपी के युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में यह वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इनकी रचनात्मकता को निखारने और दृश्यकला के प्रति अभिरुचि जागृत करने के लिए इस वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभागियों को वर्कशॉप के अंत में प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

लोककलाओं की बारीकियों से भी होंगे अवगत


डॉ. शुक्ला ने बताया कि वर्कशॉप में विजुअल ऑर्ट संबंधी बारीकियों को सिखाया जाएगा। इसमें कला, स्केचिंग, वॉटर कलर पेंटिंग, वॉश टेक्निक, फैब्रिक, क्ले वर्क, ऑयल कलर पेंटिंग आदि प्रमुख विषय हैं। विधा विशेषज्ञों को जनपदों में क्षेत्रीय संयोजक बनाया जाएगा। वर्कशॉप में लोककलाओं की भी बारीकियां सिखाई जाएंगी। यहां बुंदेलखंड की चितेरी कला, सांझी, कोहबर, मिनिएचर पेंटिंग आदि के बारे में भी बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

लखनऊ में राज्य ललित कला अकादमी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चलेंगी वर्कशॉप


राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक ने बताया कि यह वर्कशॉप सभी 75 जनपदों में चलेगी। सुबह 8 बजे से 10 बजे तक चलेगा। आगरा में ललित कला संस्थान, लखनऊ में राज्य ललित कला अकादमी एकेडमी परिसर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ललित कला विभाग में यह आयोजन होगा। गोरखपुर में विश्वविद्यालय की देखरेख में भी प्रशिक्षण होगा। इससे ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को भी स्थानीय स्तर पर सीखने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, गोंडा, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, जालौन, सुल्तानपुर, अमेठी समेत सभी जनपदों में वर्कशॉप के जरिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें