सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष अब भ्रम की छिछली राजनीति पर उतर आया है। वामपंथी ढपली के साथ सोनम वांगचुक का अनशन भी उसी का एक झूठा जीता-जागता सबूत है। उप…

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष अब भ्रम की छिछली राजनीति पर उतर आया है। वामपंथी ढपली के साथ सोनम वांगचुक का अनशन भी उसी का एक झूठा जीता-जागता सबूत है।
उप मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि विपक्ष कुछ वर्गों को बरगलाकर कभी किसान आंदोलन, कभी शाहीन बाग, कभी एसआईआर, कभी घुसपैठ की झूठी राजनीति के साथ झूठे प्रयोग करने से वह बाज नहीं आता। जनता ने उसकी हर कुत्सित चाल का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया है। देश की जनता अब झूठे भ्रमजाल में फंसने के बजाए विकास, सुरक्षा और सुशासन के आधार पर अपने फ़ैसले लेती हैं।
केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है और उससे कुछ भी छुपा नहीं रह सकता है। सत्ता से छिटके विपक्ष और उनके नेताओं की व्याकुलता भी अब लगातार उनकी नफ़रत में तब्दील होने लगी है। पिछले 12 सालों में यह उफान मारने लगी है। इससे ज़ाहिर है कि देश का भरोसा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर लगातार मजबूत हुआ है। लगातार तीन लोकसभा चुनावों के साथ अनेक राज्यों के चुनाव परिणामों का राजग-भाजपा के पक्ष में जाना इस भरोसे पर मुहर लगाता है।
उप मुख्यमंत्री ने लिखा कि भाजपा की राजनीति का मूल मंत्र रहा है, व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश। यही कारण है कि विकसित भारत के संकल्प के साथ जनता का भरोसा लगातार भाजपा के साथ जुड़ रहा है। विकसित भारत का सपना साकार करने के लिए हरेक राज्य भी विकास की नई ऊंचाइयों को छुए। यह कार्य डबल इंजन सरकार के विजन, मिशन, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों से ही संभव है। जहां भाजपा की सरकार है वहां जनता उसे फिर अवसर देने का मन बना चुकी है। जिन राज्यों में उसकी सत्ता नहीं है, वहां भी जनता परिवर्तन का संकल्प ले रही है। वहां भी चुनावों में कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
