24 घण्टे ऑनलाइन

सोनू सूद की पत्नी का भीषण एक्सीडेंट, कार उड़ गए परखच्चे

फिल्म अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) की पत्नी सोनाली सूद की कार का एक्सीडेंट हो गया है। ये हादसा मुंबई-पुणे हाईवे पर हुआ है। हादसा बहुत बड़ा था, जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए हैं। मगर सोनाली बाल बाल बच गईं। अच्छी खबर ये है…

24GhanteOnline
March 25, 2025
1 min read

फिल्म अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) की पत्नी सोनाली सूद की कार का एक्सीडेंट हो गया है। ये हादसा मुंबई-पुणे हाईवे पर हुआ है। हादसा बहुत बड़ा था, जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए हैं। मगर सोनाली बाल बाल बच गईं। अच्छी खबर ये है कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है। सोनू सूद (Sonu Sood) ने  बताया है कि उनकी पत्नी की गाड़ी का एक्सिडेंट हुआ था, मगर शुक्र की बात ये है कि सोनाली हादसे में बाल बाल बच गई हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सोनाली सूद अपनी बहन और भांजे के साथ मुंबई-पुणे हाईवे पर सफर कर रही थीं। कार उनका भांजा ही चला रहा था। तभी अचानक बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में सोनाली सूद की बहन और भांजा भी घायल हुआ है।

सोनाली सूद की कार की फोटोज भी सामने आई हैं, जिसमें कार बिल्कुल चकनाचूर दिखाई दे रही है और इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये एक्सीडेंट कितना भयंकर रहा होगा।

ये हादसा सोमवार को देर रात में हुआ है। घायल हुए लोगों का नागपुर के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि अभी घटना को लेकर बहुत जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…