24 घण्टे ऑनलाइन

सपा इन्फ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था की दुश्मन : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को विधान परिषद में अपने संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान किया और विपक्षी समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा को इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट…

24GhanteOnline
March 5, 2025
4 min read

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को विधान परिषद में अपने संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान किया और विपक्षी समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा को इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और कानून व्यवस्था का दुश्मन करार देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने बेहतरीन कानून व्यवस्था और मजबूत नीतियों के दम पर राज्य को विकास के पथ पर अग्रसर किया है। योगी ने किसानों, निवेश, बिजली और कृषि क्षेत्र में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी सदन के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए उठाए गए कदमों से यूपी, जो कभी देश के विकास का ब्रेकर था, आज इकोनॉमी का ब्रेक थ्रू और ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है।

सपा इन्फ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था की दुश्मन


मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि उनकी सरकार ने 45 लाख करोड़ रुपये के एमओयू में से 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारा है। उन्होंने गोरखपुर में 15 हजार करोड़ के निवेश और वाराणसी में फ्रेट विलेज के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके लिए अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था जरूरी है और आप (सपा) इन दोनों के दुश्मन हैं।

निवेश और रोजगार की नई पहचान


सीएम योगी (CM Yogi) ने अपनी सरकार की 33 सेक्टोरियल पॉलिसी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और ओडीओपी का जिक्र करते हुए कहा कि इन प्रयासों ने यूपी को नई पहचान दी है। लखनऊ-हरदोई के बीच मेगा इंटीग्रेटेड टेक्स्टाइल पार्क और 10 जनपदों में संत कबीर टेक्स्टाइल पार्क जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। साथ ही बताया कि 96 लाख एमएसएमई यूनिट्स और इनपर 5 लाख रुपये के बीमा की सुविधा देने वाला यूपी देश का पहला राज्य बन गया है।

बिजली व्यवस्था में हुए क्रांतिकारी बदलाव


मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सपा शासन की बिजली व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपने यूपी को अंधेरे में छोड़ रखा था। ट्रांसफॉर्मर फुंकने पर हफ्तों इंतजार करना होता था, चंदा लगाना पड़ता था। उन्होंने बताया कि आज बिजली की खपत करीब 33 मेगावाट हो गई है। सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी जिलों, तहसीलों, शहर और गांव को बिजली प्रदान कर रही है। अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है और 17 नगर निगमों को भी सौर ऊर्जा से जोड़ा जा रहा है।

किसानों के हित में उठाये गये बड़े कदम


सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यूपी खाद्यान्न उत्पादन में नंबर एक है और कृषि विकास दर 14% तक पहुंच गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 28.58 लाख किसानों ने बीमा कराया, जिसमें 9.33 लाख को 495.41 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति मिली। साथ ही, 2.73 लाख करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान और 119 चीनी मिलों की बढ़ी क्षमता का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यूपी 400 लाख टन सब्जियों के उत्पादन के साथ देश में पहले स्थान पर है। खाद्यान्न उत्पादकता 27.25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 30.51 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हो गई है। तिलहन उत्पादन में 128% की वृद्धि दर्ज की गई। धान और गेहूं खरीद में भी तीन से पांच गुना तक का इजाफा हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार अन्नदाता किसानों के लिए माता शबरी के नाम पर मंडियों में कैंटीन और विश्रामालय स्थापित करने जा रही है। उन्होंने लखनऊ में 251 करोड़ की लागत से चौधरी चरण सिंह के सम्मान में सीड पार्क की स्थापना की भी बात कही।

गोवंश पर विपक्ष को लिया आड़े हाथ


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधान परिषद में विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आप लोग दूध पीकर गोवंश को सड़क पर छोड़ देते हैं और सरकार को कोसते हैं। उन्होंने अपनी सरकार के प्रयासों को रेखांकित करते हुए बताया कि 12 लाख 50 हजार गोवंश के लिए 60,713 गो-आश्रय स्थल बनाए गए हैं। साथ ही निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के तहत 1 लाख 5 हजार पशुपालकों को 1 लाख 63 हजार गोवंश सौंपे गए हैं। इसके लिए सरकार ने 2 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था भी की है।

Tags:cm yogi

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें