24 घण्टे ऑनलाइन

UP Budget Session: अस्थि कलश लेकर सदन पहुंचे सपा नेता, जानें पूरा मामला

लखनऊ। यूपी विधानमंडल का बजट सत्र (UP Budget Session) आज से शुरू हो रहा है। पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सदन को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल संबोधित करेंगी। 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट पेश…

24GhanteOnline
February 18, 2025
2 min read

लखनऊ। यूपी विधानमंडल का बजट सत्र (UP Budget Session) आज से शुरू हो रहा है। पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सदन को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल संबोधित करेंगी। 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट पेश किया जाएगा। इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने कमर कस ली है। सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं। जहां विपक्ष महाकुंभ भगदड़, मिल्कीपुर उपचुनाव में कथित धांधली जैसे मुद्दे लेकर योगी सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं सरकार विपक्ष के हर हमले का काउंटर करने के लिए तैयार है।

बजट सत्र (UP Budget Session) के पहले ही दिन समाजवादी पार्टी के नेता अस्थि कलश लेकर विधानसभा पहुंच गए। सपा MLC आशुतोष सिन्हा साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे और कहा कि नैतिकता का अस्थि कलश लोकतंत्र के मंदिर में स्थापित करेंगे। महाकुंभ का मुद्दा उठाएंगे, सरकार का घेराव करेंगे, हर सवाल करेंगे।

यूपी बजट सत्र (UP Budget Session) की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी के विधायक विधानसभा में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास धरना दे रहे हैं। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे और वरिष्ठ सपा नेता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ पर सरकार को जवाब देना होगा, मृतकों के आंकड़े छिपाए गए हैं।

जंजीर में बांधकर सामने आए सपा विधायक


इस बीच समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान खुद को जंजीर में बांधकर लोगों के सामने आए। अतुल प्रधान का कहना है कि अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों का अपमान हुआ है। उसी को दिखाने के लिए मैंने यह जंजीर पहन रखी है, जिसके भार को सहना मुश्किल हो रहा है। आखिर उन भारतीयों ने इस जंजीर को कैसे पहना होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…