24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी विधानसभा में AI पर स्पेशल सेशन, विधायक ने ChatGPT से पूछे ऐसे सवाल संसद में लगे जोरदार ठहाके

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Assembly) में विधायकों को तकनीकी तौर पर मजबूत बनाने के मकसद से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक स्पेशल सेशन आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के सशक्तिकरण और AI के जरिए…

24GhanteOnline
August 11, 2025
2 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Assembly) में विधायकों को तकनीकी तौर पर मजबूत बनाने के मकसद से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक स्पेशल सेशन आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के सशक्तिकरण और AI के जरिए कम्युनिकेशन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। विधानसभा (UP Assembly) में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन आईटी एक्सपर्ट हर्षित और आशुतोष तिवारी ने किया।

विधानसभा में AI पर स्पेशल सेशन


विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और विभिन्न दलों के सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया। अपने भाषण में सतीश महाना ने कहा कि समय के साथ टेक्नोलॉजी बदलती रहती है, लेकिन वरिष्ठों के आदर्श और मार्गदर्शन हमेशा सही दिशा देते हैं।

मोबाइल फोन के शुरुआती दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अब यह डेली रुटीन का अभिन्न अंग बन गया है और बदलते समय में विधायकों के लिए नई तकनीनी को अपनाना जरूरी है। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि उन्हें खुशी है कि विधानसभा में नई तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि एक समय था जब मोबाइल फोन भी दुर्लभ थे।

विधायक ने चैट जीपीटी पर उठाए सवाल


इस दौरान सदन में सपा से निष्कासित विधायक अभय सिंह ने AI को लेकर जो बातें कहीं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। अभय सिंह ने चैट जीपीटी जैसे AI को ठग बताते हुए कहा कि इसके पास अपनी कोई जानकारी नहीं है, यह हमसे लेकर उनको देता है और उनसे लेकर हमको देता है। उन्होंने कहा कि इसका डेटा भरोसेमंद नहीं है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…