24 घण्टे ऑनलाइन

खाने में लगाएं स्वाद का तीखा राजस्थानी तड़का

राजस्थानी जायके का स्वाद लोगो की जुबान पर चढ़ कर बोलता है। चाहे वो पकौड़ी हो, दाल बाटी चुरमा हो या फिर राजस्थानी लहसुन की चटनी (Garlic Chutney)। भारतीय खाना का स्वाद जरा फीका फीका सा लगता है अगर साथ में तीखी चटनी न हो…

24GhanteOnline
October 21, 2025
2 min read

राजस्थानी जायके का स्वाद लोगो की जुबान पर चढ़ कर बोलता है। चाहे वो पकौड़ी हो, दाल बाटी चुरमा हो या फिर राजस्थानी लहसुन की चटनी (Garlic Chutney)। भारतीय खाना का स्वाद जरा फीका फीका सा लगता है अगर साथ में तीखी चटनी न हो तो….

अरहर की दाल, चावल रोटी सब्जी के साथ जरा सी चटनी का स्वाद जुबां पर लग जाए तो वाहह… क्या कहने। आज हम आपको राजस्थानी स्टाईल लहसुन की चटनी (Garlic Chutney) बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जो आपके खाने का स्वाद दोगुना कर देगा।

राजस्थानी लहसुन की चटनी (Garlic Chutney) बनाने के लिए सामग्री

10-12 कली लहसुन
1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच काला नमक
अजवाइन आधा चम्मच
पानी

राजस्थानी लहसुन की चटनी (Garlic Chutney) बनाने का तरीका

- सबसे पहले लहसुन की कलियों को कूट कर बारीक कर लें।

– अब किसी प्लेट में इन कुटे हुए लहसुन को निकाल लें।

– इसमें काला नमक, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, अजवाइन मिलाएं। पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें। पैन में तेल गर्म करें।

इसमें जीरा चटकाएं। साथ में पीली वाली सरसों डालकर चटकाएं। साथ में चटनी के पेस्ट को डालकर मिक्स करें।

-अच्छी तरह चलाकर इसमें कसूरी मेथी, बारीक कटा धनिया पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर मिक्स कर लें।

बस रेडी है चटपटी लहसुन की चटनी (Garlic Chutney) । इसे गर्मागर्म परांठों के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।