24 घण्टे ऑनलाइन

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार के बीच मानक सूचकांक सेंसेक्स में 145 अंक और निफ्टी में 20 अंकों की तेजी देखने को…

24GhanteOnline
September 25, 2026
2 min read
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार के बीच मानक सूचकांक सेंसेक्स में 145 अंक और निफ्टी में 20 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है।

शेयर बाजार में कल की भारी गिरावट के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 148.41 अंकों यानी 0.20 फीसदी की उछाल के साथ 73,728.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 24.30 अंक यानी 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 23,087.40 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में शामिल लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक, एचसीएल टेक और बजाज फाइनेंस में बढ़त दिख रही है। वहीं, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट है।

इसके अलावा वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.99 फीसदी गिरकर 105.5 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं, घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा रुपया 14 पैसे चढ़कर 95.85 पर पहुंच गया।

उल्लेखनीय है कि बीएसई का सेंसेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.67 फीसदी लुढ़कर 73,580.54 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 383.70 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 23,063.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…