24 घण्टे ऑनलाइन

देवबंद में मंदिर के बाहर पथराव, दो सेवादार घायल; बजरंग दल का हंगामा

सहारनपुर। देवबंद में एक मंदिर के बाहर क्रिकेट खेल रहे बच्चों को मना करने पर पथराव (Stone Pelting) हो गया, जिसमें मंदिर के दो सेवादार घायल हो गए। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन…

24GhanteOnline
April 20, 2025
2 min read

सहारनपुर। देवबंद में एक मंदिर के बाहर क्रिकेट खेल रहे बच्चों को मना करने पर पथराव (Stone Pelting) हो गया, जिसमें मंदिर के दो सेवादार घायल हो गए। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

रामलीला मैदान स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर के बाहर शनिवार शाम कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। एक गेंद मंदिर के अंदर चली गई। मंदिर के सेवादारों ने बाहर आकर बच्चों को यहां खेलने से मना किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद तनाव हो गया था।

आरोप है कि देर रात करीब 11 बजे 35- 40 लोगों की भीड़ वहां आ गई। देखते ही देखते पथराव (Stone Pelting) होने लगा। मंदिर के सेवादार विजय प्रजापति और अंश शर्मा घायल हो गए।

इस घटना के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रांगण में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को कार्रवाई करने का आश्वासन दिलाकर मामला शांत करने का प्रयास किया।

कॉन्स्टेबल ने साथी सिपाही को गोलियों से भूना, पुलिस महकमे में मची अफरा-तफरी


इसी दौरान जानकारी मिलने पर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग, भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी, अभिषेक त्यागी आदि भी वहां पहुंच गए और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…