24 घण्टे ऑनलाइन

धर्मगुरु पर अभद्र टिप्पणी मामले में मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष भिडे़, घर पर किया पथराव

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के मंगलवार देर सआदतगंज थाना क्षेत्र के अंबरगंज में उस वक्त तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब धर्मगुरु के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र कमेंट से भड़के लोगों ने आरोपी के घर को घेर लिया पथराव (Stones…

24GhanteOnline
February 5, 2025
2 min read

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के मंगलवार देर सआदतगंज थाना क्षेत्र के अंबरगंज में उस वक्त तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब धर्मगुरु के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र कमेंट से भड़के लोगों ने आरोपी के घर को घेर लिया पथराव (Stones Pelted) शुरू कर दिया। कमेंट करने वाले युवक सैफ के घर को भीड़ ने घेरकर नारेबाजी भी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमेंट करने वाले युवक को हिरासत में लिया और भीड़ को शांत करवाया।

बदला लेने के लिए इंस्टाग्राम पर की थी पोस्ट


सैफ नाम के आरोपी को हिरासत में लेकर उससे हुई पूछताछ को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी सैफ को इलाके के ही कुछ लड़के चिढ़ाते थे, जिससे परेशान होकर और बदला लेने के लिए उसने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से धर्मगुरू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए इंस्टाग्राम पर कुछ लोगों को मेंशन किया और पोस्ट कर दी। आरोपी की प्रोफाइल में पोस्ट देखकर दूसरा पक्ष भड़क गया और आक्रोशित होकर देर रात ही सैंकड़ों की संख्या में लोगों को लेकर आरोपी के घर पहुंच गया।

आरोपी के घर का दरवाजा तोड़ने लगी भीड़, मौके पर पहुंची थी पुलिस


बताया जाता है कि आरोपी के घर पहुंची आक्रोशित भीड़ ने सैफ के घर पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए उसके घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। मौके ओर माहौल खराब होने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर भीड़ को शांत कराया गया है। इलाके में शांति व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। आरोपी सैफ से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Delhi Election: सीलमपुर में बुर्के पर बवाल, BJP ने लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप


आक्रोशित लोगों ने आरोपी सैफ के घर पर पथराव (Stones Pelted) किया। दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक पथराव की सूचना गलत है। मामले में तहरीर नहीं मिली है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…