लाइव कॉन्सर्ट में सोनू निगम पर हुई पत्थरबाजी, सिंगर बोले- प्लीज ऐसा नहीं करिए
भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) के देशभर में करोड़ों दीवाने हैं। ऐसे में उन्हें देखकर और उनके लाइव कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने के लिए ढेरों चाहनेवालों की भीड़ जमा होती है। सिंगर के गानों के…
भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) के देशभर में करोड़ों दीवाने हैं। ऐसे में उन्हें देखकर और उनके लाइव कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने के लिए ढेरों चाहनेवालों की भीड़ जमा होती है। सिंगर के गानों के साथ-साथ उनके कॉन्सर्ट भी चर्चा में रहते हैं। हालांकि कभी-कभी इनमें विवाद भी हो जाते हैं। हाल ही में सोनू निगम (Sonu Nigam) ने दिल्ली में एक कॉन्सर्ट किया, जिसके दौरान उनपर पत्थरबाजी हो गई है।
सोनू निगम (Sonu Nigam) पर हुई पत्थरबाजी
खबर है कि सोनू निगम, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के इंजीफेस्ट 2025 में रविवार, 24 मार्च को परफॉर्म करने पहुंचे थे। लेकिन किसी वजह से कॉन्सर्ट के बीच हंगामा हो गया, जिसके चलते सोनू को अपना कॉन्सर्ट बीच में ही रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि लाखों छात्रों की भारी भीड़ में से एक ग्रुप ने मंच पर पत्थर और बोतलें फेंकना शुरू कर दिया था, जिसकी वजह से सोनू ने अपना कॉन्सर्ट बीच में रोक दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने दंगा करने वाले छात्रों को झाड़ भी लगाई।
हम होंगे कंगाल एक दिन…, तोड़फोड़ फुटेज के साथ कुणाल कामरा ने नया वीडियो जारी किया
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डीटीयू के एक इवेंट में सोनू निगम पर पत्थरबाजी की गई। लाइव शो के बीच छात्रों के बोतल और पत्थर फेंकने के चलते सिंगर परेशान हो गए। उन्होंने लोगों से ऐसा न करने का अनुरोध किया। रोहिणी के कैंपस में मौजूद बेकाबू ऑडियंस से सोनू ने विनती की और कहा, 'मैं आपके लिए आया हूं यहां पर ताकि हम सब अच्छा समय बिता सकें। मैं आपसे यह नहीं कह रहा कि आप आनंद न लें, लेकिन प्लीज ऐसा नहीं करिए।' सोनू ने कहा कि उनके टीम मेंबर्स घायल हो गए हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
