मैदे को लंबे समय तक ऐसे करें स्टोर, नहीं लगेंगे कीड़े
मैदे (Maida) में होने वाले कीड़े बहुत छोटे होते हैं और ये कीड़े आपके स्टोर किए हुए अन्य अनाज को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि, अगर मैदे को स्टोर करने का तरीका सही हो तो न सिर्फ इसे कीड़ों से बचाया जा सकता है, बल्कि…
मैदे (Maida) में होने वाले कीड़े बहुत छोटे होते हैं और ये कीड़े आपके स्टोर किए हुए अन्य अनाज को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि, अगर मैदे को स्टोर करने का तरीका सही हो तो न सिर्फ इसे कीड़ों से बचाया जा सकता है, बल्कि इसे लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है।
आइए जानते हैं कि मैदे (Maida) को किस तरह से स्टोर करना चाहिए ताकि यह कीड़ों से बचा रहे।
तेजपत्ता आएगा काम
मैदे को कीड़ों से बचाए रखने के लिए तेजपत्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए मैदे के डिब्बे में कुछ तेजपत्ते रख दें। दरअसल, तेजपत्ते की महक काफी तेज होती है, जो कीड़ों को सहन नहीं होती है और वे इसके कारण मैदे को छोड़ देते हैं या फिर इसके पास नहीं आते हैं। बेहतर परिणाम के लिए मैदे को एक एयर टाइट कंटेनर में तेजपत्ते के साथ रखें।
दालचीनी का करें इस्तेमाल
दालचीनी के इस्तेमाल से भी मैदे को कीड़ों से बचाया जा सकता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि मैदे के डिब्बे में पांच से छह दालचीनी की डंडी डाल दें। इससे मैदे के डिब्बे में मौजूद कीड़े दूर भाग जाएंगे और अगर मैदे में कीड़े नहीं लगे हैं तो दालचीनी की डंडी का इस्तेमाल मैदे को कीड़ों से बचाने में मदद भी करेगा। आप चाहें तो दालचीनी के पाउडर का भी इसतेमाल कर सकते हैं।
साबूत लाल मिर्च करेगी मदद
मैदे को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करना अच्छा है। हालांकि, जब आप इसे कंटेनर में स्टोर करें तो इसमें मैदे के साथ कुछ सूखी साबुत लाल मिर्च डाल दें। दरअसल, साबुत लाल मिर्च मैदे में होने वाले कीड़ों के लिए एक कीटनाशक की तरह काम करती है और कीड़ों को दूर करने में मदद करती है। आप चाहें तो किसी भी तरह के अनाज को कीड़ों से बचाने के लिए साबुत लाल मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नीम की पत्तियां भी हैं प्रभावी
मैदे को कीड़ों से बचाने के लिए नीम की पत्तियों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो न सिर्फ मैदे बल्कि अन्य अनाजों को भी कई कीड़ों को बचाए रखने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए बस नीम की कुछ पत्तियों को मैदे के डिब्बे में रखें। इसके अलावा, आप चाहें तो मैदे को समय-समय पर धूप में कुछ मिनट रखकर भी कीड़ों से बचाए रख सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
