24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिशा में होना चाहिए स्टोर रूम, इन उपायों से दूर करें दोष

स्टोर रूम (Store room ) निश्चित ही घर का सबसे अहम हिस्सा नहीं होता है। इसका मुख्य उपयोग भविष्य में काम आने वाली या अधिक काम ना आने वाली वस्तुओं के संग्रहण के लिए करा जाता है, लेकिन अगर स्टोर रूम में कोई वास्तु दोष…

24GhanteOnline
October 17, 2025
2 min read

स्टोर रूम (Store room ) निश्चित ही घर का सबसे अहम हिस्सा नहीं होता है। इसका मुख्य उपयोग भविष्य में काम आने वाली या अधिक काम ना आने वाली वस्तुओं के संग्रहण के लिए करा जाता है, लेकिन अगर स्टोर रूम में कोई वास्तु दोष विद्यमान है तो फिर यह जिस दिशा में स्थित होता है, उस दिशा की एनर्जी को यह नकारात्मक कर देता है, जिसका बुरा असर परिवार के सदस्यों पर देखने को मिलता है।

ऐसे में घर के सदस्यों पर पड़ने वाले प्रभाव के नजरिए से देखा जाए तो स्टोर रूम (Store room ) के वास्तु को लेकर भी सावधानी रखनी जरुरी है। वास्तुकार संजय कुड़ी बता रहे हैं वो वास्तु टिप्स, जिसे अपनाकर आप स्टोर रूम के वास्तु दोष से बच सकते हैं।

स्टोर रूम (Store room )के निर्माण के लिए उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की दिशाएं वास्तु के अनुसार उपयुक्त मानी जाती हैं। अगर आप स्टोर रूम का उपयोग अनाज भण्डारण के लिए करते हैं तो इसके लिए उत्तर-पश्चिम दिशा यानी कि वायव्य कोण सर्वोत्तम है। लम्बे समय तक स्टोर किये जाने वाले सामानों को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा जाना चाहिए। गैस सिलेंडर, ईंधन और खाना पकाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री स्टोर रूम की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें।

स्टोर रूम में अनाज सहित कई प्रकार के सामान बहुत लंबे समय के लिए रखे जाते हैं तो ऐसे में इनके ख़राब होने की सम्भावना बढ़ जाती है। इस परिस्थिति में सामानों की शुद्धता बनाये रखने के लिए इस कमरे में प्रकाश और हवा की पर्याप्त व्यवस्था रखना बहुत जरुरी है। इससे न सिर्फ सामान लम्बे समय तक शुद्ध बने रहेंगे, बल्कि इससे कमरे में सकारात्मक एनर्जी का प्रवाह भी बना रहेगा।

स्टोर रूम अगर उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित है, तो इसकी दीवारों पर क्रीम कलर किया जा सकता है। वहीं दक्षिण-पश्चिम में स्थित स्टोर रूम के लिए हल्का पीला रंग एक अच्छा विकल्प है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…