24 घण्टे ऑनलाइन

बरेली में मौसम ने मचाई तबाही, 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी से बिजली आपूर्ति ठप

बरेली में बुधवार रात आए तेज आंधी-तूफान (Storm) और बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भारी तबाही मचा दी। रात करीब 10 बजे 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सबसे अधिक असर…

24GhanteOnline
June 11, 2026
2 min read

बरेली में बुधवार रात आए तेज आंधी-तूफान (Storm) और बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भारी तबाही मचा दी। रात करीब 10 बजे 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सबसे अधिक असर बिजली व्यवस्था और यातायात पर देखने को मिला।

आंधी के दौरान जिले में 200 से अधिक पेड़ उखड़कर गिर गए, जबकि करीब 125 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा।

कई जगहों पर हुआ भारी नुकसान

तेज हवाओं के कारण शाहजहांपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप की छत उड़ गई। पीलीभीत बाइपास पर पासपोर्ट कार्यालय के सामने लगा बड़ा विज्ञापन बोर्ड झुक गया, जबकि एक बरातघर का मुख्य गेट भी टूटकर गिर पड़ा। श्यामगंज क्षेत्र में एक मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई और मलूकपुर इलाके में छत पर लगा सोलर पैनल हवा में उड़ गया।

ट्यूलिप टावर के बाहर बिजली का पोल गिर गया। वहीं सेटेलाइट, लाल फाटक, अवैद्यनाथ द्वार, सुरेश शर्मा नगर और रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज मार्ग समेत कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा।

ऑटो चालक घायल, पुलिस थाने में भी नुकसान

सड़क पर पेड़ गिरने की घटना में एक ऑटो चालक घायल हो गया। वहीं एडीजी कार्यालय के बाहर भी एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। सीबीगंज थाने परिसर में पेड़ गिरने से एक सिपाही की बुलेट मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।

पीलीभीत बाइपास, बदायूं रोड और नैनीताल हाईवे पर कई यूनिपोल और होर्डिंग भी धराशायी हो गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।

शनिवार तक यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने रुहेलखंड क्षेत्र के लिए शनिवार तक बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 13 जून तक तेज हवाएं और बारिश का दौर जारी रह सकता है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

बुधवार को बरेली का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा। हालांकि मौसम में बदलाव के बाद आने वाले दिनों में तापमान में कमी की संभावना जताई गई है।













इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…