24 घण्टे ऑनलाइन

टिंडे की सब्जी बन जाएगी बच्चों की फेवरेट, इस रेसिपी को करें ट्राई

अभी गर्मी का मौसम चल रहा है। इस दौरान खाने-पीने का स्वाद कम ही आता है। इसके बावजूद अगर किसी भी चीज को सही तरीके से बनाया जाए तो उसका स्वाद अपने आप बढ़ जाता है। हम आज आपको भरवां टिंडे (Stuffed Tinda) बनाना बताएंगे, जो…

24GhanteOnline
July 13, 2025
2 min read

अभी गर्मी का मौसम चल रहा है। इस दौरान खाने-पीने का स्वाद कम ही आता है। इसके बावजूद अगर किसी भी चीज को सही तरीके से बनाया जाए तो उसका स्वाद अपने आप बढ़ जाता है। हम आज आपको भरवां टिंडे (Stuffed Tinda) बनाना बताएंगे, जो निश्चित रूप से आपको पसंद आएंगे। आम तौर पर बच्चे टिंडे के नाम से चिढ़ते हैं, लेकिन इस सब्जी की यह डिश उनका भी दिल जीत लेगी। इसका मसालेदार स्वाद कुछ खास होता है। भरवां टिंडे (Stuffed Tinda) को रोटी या पराठे किसी के भी साथ खा सकते हैं। फ्रिज में रखने पर ये 3-4 दिन तक खराब नहीं होंगे।

भरवां टिंडे (Stuffed Tinda) बनाने की सामग्री


4 टिंडे मीडियम साइज के
3 प्याज कद्दूकस
2 हरी मिर्च बारीक कटी
5 लहसुन की कलियां
1 इंच अदरक का टुकड़ा कसा हुआ
1 चम्मच हल्दी
2 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
तेल फ्राई करने के लिए

भरवां टिंडे (Stuffed Tinda) बनाने की विधि

- सबसे पहले टिंडे को धोकर छील लें और बीच में क्रॉस करके 2 कट लगा दें।
- इसके बाद टिंडे में थोड़ा नमक लगाकर 10 मिनट रख दें।
- अब लहसुन, हरी मिर्च, हरी धनिया और अदरक कूट लें।
- प्याज और हरी मिर्च पीस लें या कद्दूकस कर लें।
- इस मसाले में हरी मिर्च, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर व गरम मसाला मिला लें।
- इसी में कुटा हुआ अदरक और लहसुन भी मिला दें।
- अब थोड़ा मसाला लेकर टिंडे के बीच में भरकर दबा दें। सभी टिंडे ऐसे ही भर लें।
- अब कड़ाही या पैन में तेल गरम करें और भरे हुए टिंडे डालकर पैन को ढक दें। गैस की आंच धीमी कर दें।
- टिंडे को बीच-बीच में चलाते हुए पलट दें और गलने तक पकाएं।
- जब टिंडे गल जाएं तो थोड़ी देर तेज आंच पर भूनें और गैस बंद कर दें। भरवां टिंडे तैयार हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…