24 घण्टे ऑनलाइन

सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 10 जवानों समेत 29 घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाके में शनिवार को एक आत्मघाती हमला (Suicide Attack) हुआ। इस हमले में सैन्य काफिले को निशाना बनाया गया, जिसकी चपेट में आकर 13 से ज्यादा सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि बड़ी संख्या…

24GhanteOnline
June 28, 2025
2 min read

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाके में शनिवार को एक आत्मघाती हमला (Suicide Attack) हुआ। इस हमले में सैन्य काफिले को निशाना बनाया गया, जिसकी चपेट में आकर 13 से ज्यादा सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में घायल होने की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से लदे वाहन को सैन्य काफिले में टक्कर मार दी। इससे 13 सैनिकों की जान चली गई। हमले में दो घरों की छतें ढह गईं, जिसके कारण छह बच्चे भी घायल हुए हैं। ये आत्मघाती हमला उत्तरी वजीरिस्तान जिले के खड्डी इलाके में आज सुबह हुई।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने कहा कि एक आत्मघाती हमलावर (Suicide Attack) ने विस्फोटकों से लदे वाहन की सैन्य काफिले से टक्कर करवा दी। विस्फोट में 13 सैनिक मारे गए। इसके अलावा 10 सैन्यकर्मी और 19 नागरिक घायल हो गए। यह क्षेत्र तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के निशाने पर रहता है।

सूत्रों के मुताबिक, हमले के समय इलाके में चल रही सैन्य गतिविधियों के कारण कर्फ्यू लगा दिया गया था। विस्फोट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बचाव अभियान शुरू किया। वहीं, इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी समूह उसुद अल-हरब के एक उप-गुट हाफिज गुल बहादुर समूह ने ली है।

घटना को हाल के महीनों में उत्तरी वजीरिस्तान में हुई सबसे घातक घटनाओं में से एक बताया जा रहा है। इससे क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…