पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के पति और भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल (Swaraj Kaushal) का निधन हो गया है। गुरुवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। भारतीय…
पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के पति और भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल (Swaraj Kaushal) का निधन हो गया है। गुरुवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बताया गया कि स्वराज कौशल (Swaraj Kaushal) का 73 साल की उम्र में 4 दिसंबर को निधन हो गया।
दिल्ली बीजेपी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट में स्वराज कौशल (Swaraj Kaushal) के निधन की जानकारी दी है। स्वराज कौशल मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और एक सीनियर वकील थे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi Chief Minister Rekha Gupta) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) के पिता स्वराज कौशल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक पोस्ट में रेखा ने लिखा, कि मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री स्वराज कौशल (Swaraj Kaushal) जी के निधन की खबर दुखद है। श्री स्वराज कौशल जी का सार्वजनिक जीवन और विधि के क्षेत्र में योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
सीएम ने आगे लिखा कि राष्ट्र और समाज के प्रति उनकी सेवा अविस्मरणीय है। दुःख की इस घड़ी में, मेरी गहरी संवेदनाएँ सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज जी और उनके समस्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। ॐ शांति।”
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
