24 घण्टे ऑनलाइन

नए साल पर नारियल की कतली से करें सबका मुंह मीठा, देखें रेसिपी

नारियल को आम तौर पर पूजन सामग्री के रूप में काम लिया जाता है। कई लोगों को इसका स्वाद भी बेहद पसंद आता है। इसका जायका बिल्कुल अलग होता है। यह पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। नारियल का प्रयोग कई फूड डिश में किया जाता है।…

24GhanteOnline
December 31, 2025
2 min read

नारियल को आम तौर पर पूजन सामग्री के रूप में काम लिया जाता है। कई लोगों को इसका स्वाद भी बेहद पसंद आता है। इसका जायका बिल्कुल अलग होता है। यह पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। नारियल का प्रयोग कई फूड डिश में किया जाता है। आपने नारियल की बर्फी तो खाई होगी, लेकिन आज हम इसकी कतली बनाना बताएंगे। आप सोच रहे होंगे कि कतली तो सिर्फ काजू की ही बनती है, लेकिन ऐसा नहीं है। नारियल की कतली ( Nariyal Katli) बहुत शानदार होती है। आम दिनों के साथ इसे व्रत और त्योहार के खास मौके पर भी बनाया जा सकता है। इसका स्वाद निश्चित तौर पर सबकी जुबान पर चढ़ जाएगा। यह गोले की कतली के नाम से भी लोकप्रिय है। इसे घर पर बनाने में ज्यादा जोर नहीं आता।

नारियल की कतली (Nariyal Katli) बनाने की  सामग्री (Ingredients)

2 कप गोले का बुरादा या कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल
1 कप बूरा या शुगर पाउडर
1 चम्मच पिसी हुई हरी इलायची
1 कप दूध
आधा कप मिल्क पाउडर
आधा कप बारीक कटे काजू, पिस्ता और बादाम

नारियल की कतली (Nariyal Katli) बनाने की  विधि (Recipe)

- सबसे पहले नारियल या गोले के बुरादे को कड़ाही या पैन में भून लें।
- इसके बाद इसमें दूध डालें और लगातार चलाते रहें।
- थोड़ी देर बाद इसमें मिल्क पाउडर मिलाएं और मिश्रण के गाढ़ा होने तक चलाते रहें। इसे ज्यादा तेज आंच पर न पकाएं।
- मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो उसमें बूरा या शुगर पाउडर डालें। आप शक्कर भी डाल सकते हैं।
- इसमें इलायची पाउडर डालें और मिक्स करें। जब मिश्रण पैन या कड़ाही पर चिपकना बंद हो जाए तो गैस बंद कर दें।
- अब ट्रे या थाली लें और उसके ऊपर बटर पेपर बिछा दें। बटर पेपर न हो तो घी से थाली की ग्रीसिंग करें।
- इसके बाद थाली के ऊपर मिश्रण की पतली परत बिछा दें। कतली के मिश्रण के ऊपर बारीक कटा मेवा सजा दें।
- अब इसे सेट होने दें। ठंडा होने के बाद चौकोर या मनपसंद आकार में काटकर कतली ब( Nariyal Katli) नाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…