24 घण्टे ऑनलाइन

आपकी ये आदतें भी बनती हैं दुर्भाग्य का कारण, इन बातों का रखें ध्यान

आजकल जब भी लोग घर (Home) बनवाते हैं या फिर कोई शुभ कार्य करते हैं तो जिस एक चीज का सबसे ज्यादा ख्याल रखते हैं वो है वास्तु। वैसे तो वास्तु शास्त्र सदियों से लोगों के जीवन से जुड़ा हुआ है लेकिन आजकल लोगों का विश्वास इस…

24GhanteOnline
August 23, 2026
2 min read
आपकी ये आदतें भी बनती हैं दुर्भाग्य का कारण, इन बातों का रखें ध्यान

आजकल जब भी लोग घर (Home) बनवाते हैं या फिर कोई शुभ कार्य करते हैं तो जिस एक चीज का सबसे ज्यादा ख्याल रखते हैं वो है वास्तु। वैसे तो वास्तु शास्त्र सदियों से लोगों के जीवन से जुड़ा हुआ है लेकिन आजकल लोगों का विश्वास इस पर और भी बढ़ गया है। घर में किसी सामान को लाते और रखते वक्त यहां तक कि कौन सी चीज घर की किस दिखा में बनवाएं इसे लेकर भी वास्तु का ध्यान जरूर रखते हैं। आज हम आपको ऐसी 8 चीजें बताते हैं जिसे हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। थोड़ी सी भी लापरवाही दुर्भाग्य का कारण बन सकती है। जानें घर (Home) के कामकाज में लोगों को किन चीजों का विशेष ख्याल रखना चाहिए।


  1. इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि अलमारी या फिर तिजोरी में अगर कोई कीमती सामान रखा हो तो उसके नीचे कभी भी झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष हो सकता है जो धन को घटाता है।

  2. घर (Home) के किचन या फिर रसोई घर में कभी भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। कई बार लोग सुविधानुसार किचन में दवाइयां रख देते हैं। अगर आप की भी यही आदत हो तो उसे तुरंत बदल दें। ऐसा इसलिए क्योंकि ये आदत आपके घर के बाकी सदस्यों की सेहत पर बुरा असर डाल सकती है।

  3. बाथरूम के दरवाजों को जरूरत ना होने पर खुला ना रखें। इन्हें हमेशा जरूरत होने पर ही खोलें। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि इनके दरवाजे बिल्कुल भी आवाज ना करें।

  4. छोटे बच्चे कई बार घर (Home) की दीवारों पर पेसिंल या फिर पेन से कुछ ना कुछ लिख देते हैं। अगर आपके बच्चे ऐसा करते हैं तो उन्हें तुरंत टोक दें। इससे खर्च और उधारी बढ़ती है।

  5. अगर आप घर की दक्षिण दिशा में एक्वेरियम या फिर पानी से संबंधित कोई भी मूर्ति लगी हुई है तो उसे उस स्थान से तुरंत हटा दें। वास्तु के अनुसार इससे आमदनी कम होती है।

  6. इस बात का भी विशेष ख्याल रखें कि घर या फिर दुकान के उत्तर पूर्व दिशा को कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए। ऐसा होने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

  7. बेडरूम में कभी भी पूजा घर नहीं होना चाहिए। अगर पूजा घर है भी तो इस बात का ख्याल रखें कि रात में सोते वक्त उसके ऊपर पर्दा जरूर डाल दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…