24 घण्टे ऑनलाइन

ऑफिस में मिलेगा परफेक्ट लुक, ट्राई करें ये ड्रेस

ऑफिस (Office) में फैशनेबल दिखने के साथ-साथ प्रेजेंटेबल दिखना भी जरूरी होता है। शादी या पार्टी में महिलाएं अपने फैशन (Fashion) का ख्याल रखना नहीं भूलती पर जब बात ऑफिस (Office) की आती है तो वह जल्दबाजी में अपने फैशन का…

24GhanteOnline
May 20, 2026
3 min read
ऑफिस में मिलेगा परफेक्ट लुक, ट्राई करें ये ड्रेस

ऑफिस (Office) में फैशनेबल दिखने के साथ-साथ प्रेजेंटेबल दिखना भी जरूरी होता है। शादी या पार्टी में महिलाएं अपने फैशन (Fashion) का ख्याल रखना नहीं भूलती पर जब बात ऑफिस (Office) की आती है तो वह जल्दबाजी में अपने फैशन का ख्याल नहीं रख पातीं। इसी के साथ रोजाना सुबह उठकर 10 से 15 मिनट यही सोचना पड़ता है कि आज ऑफिस में क्या पहंनू? आज हम यहां आपको बताएंगे कि आप कैसे रोजाना सोबर और फैशनेबल लुक पा सकती हैं। यहां जाने 5 बेसिक ऑप्शन्स के बारे में...

फॉर्मल और कैजुअल वियर का मिक्स


ऑफिस वेअर (Office Wear) वही है जिसमें फॉर्मल और कैजुअल वियर का मिक्स हो बावजूद इसके इसे पहनने वाला शख्स अपने काम के प्रति सीरियस दिखे। अब ऑफिस वेअर में ट्रडिशनल ब्लैक ऐंड ग्रे के अलावा अक्वाटिक शेड्स जैसे- ब्लू और ग्रीन के साथ ही पर्पल, पिंक और येलो को भी शामिल किया जा रहा है। रंगो के अलावा स्ट्राइप्स, बोल्ड चेक्स और क्रश्ड फैब्रिक्स भी इन दिनों काफी प्रचलन में हैं।

व्हाइट एंड ब्लैक शर्ट और टी-शर्ट


अपने वॉर्डरोब में एक सफेद और एक काली रंग की शर्ट और टी-शर्ट्स ज़रूर रखें। इन्हें आप किसी भी लोअर्स जैसे जींस, ट्राउज़र्स, सिगरेट पैंट, वाइड लेग्ड पैंट, स्कर्ट, जैगिंग या फिर पलाज़ो के साथ पहनें। जिस तरह आप एक बॉटम के साथ कई तरह की शर्ट्स और टी-शर्ट्स पहनती हैं ठीक वैसे ही इन दो शर्ट्स और टी-शर्ट्स के साथ डिफरेंट लोअर्स पहनकर एक्सपेरिमेंट करें।

office fashion tips,fashion tips,to look sober in office,fashion trends,trends,fashionable in office,office fashion tips ,फैशन टिप्स, ऑफिस फैशन, सिंपल सोबर फैशन टिप्स

डेनिम जैकेट

सर्दी हो या गर्मी डेमिन जैकेट हमेशा 'इन फैशन' रहते हैं। ऑफिस में खुद का फैशन स्टेटमेंट बनाने का ये बढ़िया तरीका है। जींस के साथ कॉटन कुर्ता और डेनिम जैकेट फ्यूजन लुक देगा। डेनिम जैकेट को कैसे भी कैरी कर सकती हैं। ब्लू जींस व्हाइट शर्ट के साथ भी डेनिम जैकेट अच्छी लगेगी, स्लीवलेस ड्रेस के साथ भी जैकेट मैच कर सकती हैं। ऑफिस के ठंडे एयर कंडिशंड माहौल में डेनिम अच्छा विकल्प है।

ऑफिस पार्टी के लिए ब्लैक ड्रेस

ऑफिस की पार्टीज़ के लिए अपने पास एक ब्लैक ड्रेस रखें। आप इस ड्रेस को ऑफिस के बाहर दोस्तों के साथ पार्टिज़ में भी पहन सकती हैं। इसके साथ फुटवेयर के तौर पर बैली, बूट्स, ओपन सैंडल, जूती या फिर हील्स कुछ भी पहन सकती हैं। office fashion tips,fashion tips,to look sober in office,fashion trends,trends,fashionable in office,office fashion tips ,फैशन टिप्स, ऑफिस फैशन, सिंपल सोबर फैशन टिप्स

एथनिक वियर

लॉन्ग कुर्ता के साथ प्लाजो या चूड़ीदार में हर महिला बेहद खूबसूरत लगती है। ऑफिस में भी कभी-कभी इंडियन अवतार में जाना आपको खुद अलग सी फील देगा। इसके साथ मैचिंग स्टड्स, मिनिमल मेकअप में आप अच्छी दिखेंगी। ओपन हेयर स्टाइल या फिर ब्रेड्स भी बना सकती हैं। इसके साथ पॉइंटेड हील्स, फ्लैट्स, या मोजरी सब कुछ अच्छा लगेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…