बाल धोते समय इन बातों का रखे खास ध्यान
आज के समय में चारों तरफ इतना प्रदूषण बढ़ गया है कि सेहत के साथ-साथ स्वास्थ्य और सौंदर्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खाने-पीने की समस्याओं की बात करें तो हम कुछ भी खाकर अपनी भूख तो मिटा लेते हैं। लेकिन वो…
आज के समय में चारों तरफ इतना प्रदूषण बढ़ गया है कि सेहत के साथ-साथ स्वास्थ्य और सौंदर्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खाने-पीने की समस्याओं की बात करें तो हम कुछ भी खाकर अपनी भूख तो मिटा लेते हैं। लेकिन वो खाना स्वास्थ्य के लिए सही है या गलत इस बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचते हैं। जिसके कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और कई बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। पोषक तत्वों की कमी से शरीर का हार्मोनिक संतुलन बिगड़ जाता है। जिसके कारण बालों संबंधी कई समस्या हो जाती है। जिससे बालों का झड़ना और रुसी होना आम समस्या है। आजकल सभी लोग अपने बालों को सुन्दर और मजबूत बनाने के लिए शैम्पू का सहारा लेते है। लेकिन बालो में शैम्पू (Shampoo) करना का फायदा हमे तभी मिल सकता है जब हम कुछ बातो को ध्यान में रखकर शैम्पू करे। जानिए ऐसी कौन सी गलतियां है जो शैंपू (Shampoo) करते समय कभी नहीं करनी चाहिए।
* बालों को गीला किए बिना शैंपू (Shampoo) लगाना :
अगर आप भी यह गलती करते हैं तो आज से ही इसमें सुधार कर लें। बालों पर शैंपू लगाने से पहले बाल पूरी तरह गीले करें और फिर शैंपू लगाएं। ऐसा न करने से शैम्पू का असर पूरी तरह से नहीं हो पाता।
* सही शैंपू (Shampoo) का चुनाव :
बाल धोने के लिए सही शैंपू (Shampoo) का चुनाव न करना, बालों को बेजान बना सकता है। इसके लिए जरूरी है की बालों के प्रकार के अनुसार शैंपू का चयन किया जाए। इसके अलावा बाल धोने से पहले मसाज जरूर करें।
* ज्यादा गर्म पानी :
ज्यादा गर्म पानी से सिर धोने पर बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं और ज्यादा टूटते हैं। गुनगुने पानी से सिर धो सकते हैं, पर ज्यादा गर्म पानी इस्तेमाल करने से बचें।
* हथेलियों पर लेकर लगाए शैम्पू (Shampoo) :
शैम्पू करते वक्त शैम्पू को हथेलियों पर लेकर लगाएं, क्योंकि यदि आप सीधे ही सिर पर एक जगह शैम्पू लगाते है तो इससे बाल उसी जगह पर बाल रुखे हो जाते है।
* अत्यधिक शैंपू (Shampoo) का प्रयोग :
बाल धोने के लिए एक ही बार में शैंपू की अत्यधिक मात्रा लेना बालों को रूखा बना सकता है। शैंपू की मात्रा कम ही लें, और अगर आपको लगे कि बाल ठीक से नहीं धुले हैं, तो ही अतिरिक्त शैंपू लें।
* लंबाई के बजाए जड़ों की सफाई :
अगर आप बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक शैंपू का प्रयोग करते हैं, तो यह तरीका आपके बालों को रूखापन दे सकता है। शैंपू का प्रयोग सिर्फ बालों की जड़ों में करें और उसके झाग से सिरों तक सफाई करें, लेकिन उन्हें ज्यादा रगड़ें नहीं।
* कंडिशनर का प्रयोग :
अगर आप हर शैंपू (Shampoo) के बाद बालों में कंडिशनर का प्रयोग नहीं करते तो यह गलत है। जब भी बालों को धोएं, हर बार कंडिशनर कर प्रयोग जरूर करें। इससे बालों में रूखापन नहीं होगा और नमी बनी रहेगी। साथ ही बाल उलझने और टूटने की समस्या भी कम होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
