ब्रेकफास्ट में लें इस टेस्टी डिश स्वाद, नोट करें मजेदार रेसिपी
मानसून सीजन में हर किसी को पकौड़ी, कचौड़ी और खस्ता जैसी चटपटी चीजें खाने का खूब मन होता है। ऐसे में आज हम आपको मसाला पूड़ी (Masala Puri) बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं इसे आप ब्रेकफास्ट में ट्राई कर सकते है। खाने में…
मानसून सीजन में हर किसी को पकौड़ी, कचौड़ी और खस्ता जैसी चटपटी चीजें खाने का खूब मन होता है। ऐसे में आज हम आपको मसाला पूड़ी (Masala Puri) बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं इसे आप ब्रेकफास्ट में ट्राई कर सकते है। खाने में बहुत चटपटी और मजेदार होती है।हैवी होने की वजह से लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।
मसाला पूरी (Masala Puri) बनाने की सामग्री
1 कटी हुई प्याज
1 कटा हुआ टमाटर
1 इंच अदरक
1 कटा हुआ आलू
1 कप गेहूं का आटा
2 चम्मच तेल
1 चम्मच हल्दी पाउडर
2 चम्मच कसूरी मेथी
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच अजवाइन
1 चम्मच तिल के बीज
डीप फ्राई करने के लिए तेल
पानी आवश्यकतानुसार
नमक स्वादानुसार
मसाला पूरी (Masala Puri) बनाने का तरीका
मसाला पूरी (Masala Puri) बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर, आलू और अदरक को ग्राइंड कर लें। इसके बाद गेहूं के आटे में टमाटर का पेस्ट, तेल,हल्दी पाउडर, कसूरी मेथी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, तिल, नमक और तेल एड करें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पानी डालते हुए आटा गूंथ लें।
अब आटे की लोई लेकर बड़े आकार की रोटी बेलें। फिर कटोरी से दाबकर रोटी को काटें और कचौड़ी के पीस निकाल लें। अब पैन में तेल गर्म करें और सभी कचौड़ियों को धीमी आंच पर डीप फ्राई कर लें। गोल्डन ब्राउन होने के बाद कचौड़ियों (Masala Puri) को निकाल लें और इसे सब्जी या चटनी के साथ सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में
अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…
योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना
ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…
60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…
माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब
अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…
