24 घण्टे ऑनलाइन

टीचर ने कार्यालय में घुसकर बीएसए को बेल्ट से पीटा, शिक्षा विभाग में हड़कंप

सीतापुर। यूपी के जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है, जिसने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। महमूदाबाद शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नदवा में तैनात हेडमास्टर बृजेंद्र कुमार वर्मा (Brijendra Kumar Verma)…

24GhanteOnline
September 24, 2025
2 min read

सीतापुर। यूपी के जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है, जिसने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। महमूदाबाद शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नदवा में तैनात हेडमास्टर बृजेंद्र कुमार वर्मा (Brijendra Kumar Verma) ने कार्यालय में घुसकर जिला बेसिक अधिकारी ( BSA) को बेल्ट से बुरी तरह पीट दिया है। कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बीएसए ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। वहीं हिरासत में लिए गए शिक्षक ने भी बीएसए पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक सहायक अध्यापिका स्कूल नहीं आती थीं। बीएसए ने उन्हें बुलाया और कहा कि वो नहीं आएगी, आप स्कूल देखो। इस बारे में पूछा तो उनकी जांच शुरू करा दी। घटना के बाद पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

यह पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानें क्या है पूरा मामला?


बताया जा रहा है कि आरोपी बृजेंद्र कुमार वर्मा महमूदाबाद शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नदवा में हेडमास्टर हैं। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह (Akhilesh Pratap Singh) पर उनके ही ऑफिस में बेल्ट से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, हेडमास्टर बृजेंद्र कुमार वर्मा ( Brijendra Kumar Verma) अपने खिलाफ दर्ज शिकायत के मामले में स्पष्टीकरण देने पहुंचे थे।

बीएसए ने शिकायत की पुष्टि और स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन हेडमास्टर की दी गई सफाई उन्हें पसंद नहीं आई और दोनों लोगों में बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आग बबूला बृजेंद्र कुमार वर्मा (Brijendra Kumar Verma) ने पहले फाइल टेबल पर फेंकी, फिर अपनी बेल्ट उतार कर बीएसए को पीटने लगे।


हेडमास्टर ने लगाया ये आरोप


बीएसए के मुताबिक मारपीट के दौरान बीचबचाव करने आए प्रेम शंकर मौर्या लिपिक के साथ भी शिक्षक ने मारपीट की। बीएसए ने पुलिस को फोन मिलाने की कोशिश की तो उसने फोन को पटककर उसे तोड़ दिया और उसने लेकर पत्रावली भी फाड़ दीं।


वहीं, दूसरी तरफ पुलिस हिरासत में शिक्षक बृजेन्द्र वर्मा (Brijendra Kumar Verma) ने बताया कि स्कूल में एक सहायक शिक्षिका स्कूल नहीं आती थी। बीएसए ने उनको फोन कर बुलाया और कहा कि वह नहीं आएगी आप स्कूल देखो। पूछने पर उनकी जांच शुरू कर दी गयी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें