टेकऑफ़ पर ताला! दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों की ‘लंबी कतार’
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी ATC सर्वर इस समय तकनीकी खराबी का सामना कर रहा है। यही वजह है कि विमानों की उड़ान में देरी हो रही है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टीम इस खराबी को…
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी ATC सर्वर इस समय तकनीकी खराबी का सामना कर रहा है। यही वजह है कि विमानों की उड़ान में देरी हो रही है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टीम इस खराबी को दूर करने की कोशिश में लगी हुई है। हालांकि अब तक यह समस्या खत्म नहीं हो पाई है। यही वजह है कि यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिस्टम में खराबी के कारण 100 से भी ज्यादा फ्लाइट लेट हैं। विमाानन कंपनियों की तरफ से धैर्य रखने की अपील की गई है।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की तरफ से कहा गया कि सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण, आईजीआई के उड़ान संचालन में देरी हो रही है। उनकी टीम डायल सहित सभी हितधारकों के साथ मिलकर इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।
100 से ज्यादा फ्लाइट लेट
ATC सर्वर के कारण व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हुई है। ATC के अनुसार 100 से ज्यादा फ्लाइटों पर इसका असर पड़ा है। यही वजह है कि यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गड़बड़ी के कारण कुछ समय के लिए आगमन और प्रस्थान दोनों पर असर पड़ा, जिससे बोर्डिंग गेट पर भीड़भाड़ हो गई।
इंडिगो ने यात्रियों से की अपील
इंडिगो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में देरी हो रही है। परिणामस्वरूप, दिल्ली और कई उत्तरी क्षेत्रों में उड़ान संचालन प्रभावित हो रहा है।” इंडिगो ने यात्रा करने वाले यात्रियों से वेबसाइट पर अपडेट देखते रहने की अपील की है।
एअर इंडिया ने कहा
उड़ानों में हो रही देर के कारण विमानन कंपनियों ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया गया है , क्योंकि तकनीकी टीम समस्या का समाधान करने में जुटी हुई है। वहीं, एयर इंडिया की ओर से यात्रियों को बताया गया कि जल्द ही परिचालन सामान्य हो जाने की उम्मीद है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
