24 घण्टे ऑनलाइन

मन्दिरों का जीर्णोद्धार सबसे पुनीत कार्य: विधायक

सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र बर्डपुर के ग्राम पंचायत बर्डपुर नं.6 के रजवापुर गाव में स्थित समय माता स्थान मंदिर का विद्या हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अजय कुमार यादव द्वारा कराए गए सुन्दरीकरण का लोकार्पण बतौर मुख्य अतिथि सदर…

24GhanteOnline
March 11, 2025
2 min read

सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र बर्डपुर के ग्राम पंचायत बर्डपुर नं.6 के रजवापुर गाव में स्थित समय माता स्थान मंदिर का विद्या हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अजय कुमार यादव द्वारा कराए गए सुन्दरीकरण का लोकार्पण बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्मावलम्बियों के लिए बहुत अच्छा कार्य डॉ. अजय यादव द्वारा किया गया। इस मंदिर के जीर्णोद्धार होने से क्षेत्र के हिन्दू धर्मावलंबियों के पूजा अर्चना में काफी सुगमता रहेगी और इस मंदिर समय स्थान का लाइटिंग की व्यवस्था मैं कराउंगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यों से क्षेत्र में शांति एव खुशहाली का माहौल होता है। जँहा धर्म होता है वही कल्याणकारी शक्तियां भी साथ देती है। आज कुम्भ पूरे विश्व के लिए एक मिशाल बना, जिसमे विश्व के कई देशों से लोगो ने आकर संगम में डुबकी लगाकर हिन्दू धर्म का बखान किया। उन्होंने देश और प्रदेश को लगातार आगे ले जाने कार्य प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा लगातार प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सिद्धार्थनगर गोविंद माधव ने कहा कि धार्मिको कार्यो से ही हम सब को एक सुकून मिलती है और अपने हर कार्यो में सफलता पाने के लिये धर्म बहुत जरूरी होता है। निदेशक डॉ. अजय यादव ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा विशाल भण्डारे का आयोजन किया। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान चकई जोत सुनील कुमार यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय चौरासिया, राम निवास विश्वकर्मा, राजू यादव, भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें