24 घण्टे ऑनलाइन

4 साल के बेटे की हत्या कर पति-पत्नी ने की आत्महत्या, कारोबारी ने छोड़ा 36 पेज का सुसाइड नोट

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के रोजा क्षेत्र में कर्ज और आर्थिक तंगी में से परेशान एक व्यापारी ने बुधवार को अपने चार वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या करने के बाद पत्नी के साथ अलग अलग कमरे में फांसी लगाकर कथित…

24GhanteOnline
August 27, 2025
2 min read

शाहजहांपुर:  उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के रोजा क्षेत्र में कर्ज और आर्थिक तंगी में से परेशान एक व्यापारी ने बुधवार को अपने चार वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या करने के बाद पत्नी के साथ अलग अलग कमरे में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या (Suicide) कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को 33 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि रोजा क्षेत्र के दुर्गा एनक्लेव कॉलोनी निवासी सचिन ग्रोवर (35) अपनी पत्नी शिवांगी (30) और बेटे फतेह (4) के साथ अपने घर में रह रहा था। सचिन ने कर्ज से परेशान होकर पहले बच्चे की हत्या की और बाद में पत्नी के साथ अलग अलग कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या (Suicide) कर ली। पुलिस को मौके से 33 पन्नो का सुसाइड नोट मिला है।

मृतक सचिन की सांस संध्या मिश्रा ने पुलिस को बताया कि सचिन ने हैंडलूम के कारोबार के लिए उनके नाम से जिला उद्योग केंद्र से 50 लाख रुपए का लोन लिया था। जिस पर भारी सब्सिडी आनी थी।

जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी इस मामले में उससे 50 प्रतिशत रिश्वत की मांग कर रहे थे। इसलिए परेशान हाल परिवार ने सबसे पहले अपने चार साल के बेटे फतेह को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

द्विवेदी ने बताया कि बुधवार सुबह परिवार के लोगों ने दोनों के शव फांसी पर लटके देखे जबकि बच्चा बेड पर मृत पड़ा हुआ था जिसके मुख से झाग निकल रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…