मेहंदी का रंग होगा गहरा, ट्राई करें ये नुस्खे
भारतीय समाज में मेहँदी (Mehndi) को बहुत ही शुभ माना जाता है कोई त्योहार या किसी अवसर पर मेहँदी को लगाना शुभ मानते है। हमारे समाज में कहा जात भी है की जितना मेहँदी का रंग चढ़ता है उतना ही प्यार करने वाला पति मिलता है,…

भारतीय समाज में मेहँदी (Mehndi) को बहुत ही शुभ माना जाता है कोई त्योहार या किसी अवसर पर मेहँदी को लगाना शुभ मानते है। हमारे समाज में कहा जात भी है की जितना मेहँदी का रंग चढ़ता है उतना ही प्यार करने वाला पति मिलता है, लेकिन आजकल लडकिया आर्टिफिशियल मेहँदी लगवा लेती है, जो दिखने में तो सुंदर लगती है लेकिन बाद में खुरदुरी हो जाती है और हाथो को बेजान से बना देती है। इन सबसे अच्छी होती है हरी मेहँदी जो शरीर को किसी भी तरह कोई नुकसान नही पहुंचाती है। बस जरूरत है इसको और भी करने की जो आप घरेलू नुस्खो के माध्यम से कर सकती है। आज हम इन्ही तरीको को बतायेंगे, तो आइये जानते है इस बारे में....
* सरसो का तेल बड़ा गुणकारी माना जाता है। इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा सरसो का तेल लें और मेहंदी हटाने से आधा घंटे पहले उसे अपने हाथो पर अच्छी तरह से मलें। मेहंदी हटने के बाद एक बार फिर सरसो के तेल को अपने हाथो में लगाएं। ऐसा करने से मेहंदी का रंग डार्क होगा।
* मेहंदी (Mehndi) के रंग को डार्क करने के लिए आप आचार के तेल का भी प्रयोग कर सकती है।इसके लिए मेहंदी सुखाने के बाद उस पर आचार का तेल लगाएं।ऐसा करने से मेहंदी का रंग गहरा होगा।अचार के तेल को मेहंदी डार्क करने से लिए सबसे अच्छा और सस्ता उपाय माना जाता है।

* नींबू और चीनी के घोल के इस्तेमाल से भी मेंहदी का रंग गहरा चढ़ता है। दरअसल, इस घोल को लगाने से मेंहदी ज्यादा देर के लिए हाथों में चिपकी रहती है और इससे उसका रंग गहरा हो जाता है।
*विक्स भी मेहंदी (Mehndi) के रंग को डार्क करने में मदद करती है। इसके लिए मेहंदी को ऐसे समय में लगाएं ताकि वो पूरी रात आपके हाथो में लगी रहें और उसे रचने का समय मिल सके। मेहंदी हटाने के बाद अपने हाथो में विक्स या आयोडेक्स बाम लगा लें। आपकी मेहंदी का रंग गहरा हो जायेगा।
* लौंग का प्रयोग करके भी आप अपनी मेहंदी के रंग को गहरा कर सकती है। इसके लिए नींबू चीनी का घोल लगाने के बाद एक पैन या तवे पर कुछ लौंग रखकर गैस पर गर्म करें। फिर इसे बड़े ही ध्यान से अपने हथेलियों पर लगाये। ऐसा करने से मेहँदी का रंग गहरा होता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
