24 घण्टे ऑनलाइन

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

लखनऊ: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस घटना को लेकर देशभर में लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और विभिन्न स्तरों पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच 15 जुलाई को…

24GhanteOnline
July 15, 2026
2 min read
राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

लखनऊ: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस घटना को लेकर देशभर में लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और विभिन्न स्तरों पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच 15 जुलाई को लखनऊ में आयोजित 'पंचायत आजतक' कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे आस्था से जुड़ा बेहद गंभीर विषय बताया और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

अयोध्या मामले पर अपनी बात रखते हुए रवि किशन ने कहा, "बहुत बड़ा पाप हुआ है अयोध्या में... बहुत बड़ा पाप! एक पंडित होने के नाते, हिंदू होने के नाते और एक पुजारी का बेटा होने के नाते हमारे आराध्य प्रभु श्री राम के मंदिर में हुए इस घिनौने काम से मुझे जो पीड़ा हुई है, उसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता. यह सिर्फ चोरी नहीं बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर सीधा प्रहार है. ऐसे पापियों के लिए कानून की किताबों में सबसे सख्त सजा होनी चाहिए.

" रवि किशन ने कहा कि इस तरह की घटना किसी भी धर्मस्थल पर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे हिंदू मंदिर हों, मुस्लिम मस्जिदें, सिख गुरुद्वारे या ईसाई गिरजाघर, सभी आस्था के केंद्र हैं और उनके सम्मान की रक्षा होना जरूरी है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में ऐसी कार्रवाई हो, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति धर्मस्थलों के साथ इस तरह का अपराध करने का साहस न कर सके। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच आगे बढ़ रही है।

इस कार्रवाई पर रवि किशन ने कहा, "यह राहत की बात है कि तुरंत एसआईटी का गठन हुआ और जो भी लोग इसमें शामिल थे वे पकड़े गए हैं. अभी जो लोग बचे हैं और जांच में जिनके नाम सामने आएंगे, वे भी कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएंगे. हमारी मांग है कि उन्हें ऐसी सजा मिले कि आने वाले समय में पूरे भारत के किसी भी मंदिर का कोई भी व्यक्ति अगर ऐसा करने की गलती से भी सोचे, तो उसकी रूह कांप जाए."

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…