24 घण्टे ऑनलाइन

iPhone 17 होगा महंगा! कीमत बढ़ने की ये है बड़ी वजह

iPhone 17 को चाहने वाले बहुत से हैं, कई लोग तो इस बात के इंतजार में बैठे हैं कि सेल आएगी तो छूट के साथ फोन को खरीदेंगे लेकिन नया आईफोन 17 खरीदने वालों को जल्द बड़ा झटका लग सकता है. सितंबर में लॉन्च हुआ आईफोन 17 पिछले…

24GhanteOnline
November 27, 2025
2 min read

iPhone 17 को चाहने वाले बहुत से हैं, कई लोग तो इस बात के इंतजार में बैठे हैं कि सेल आएगी तो छूट के साथ फोन को खरीदेंगे लेकिन नया आईफोन 17 खरीदने वालों को जल्द बड़ा झटका लग सकता है. सितंबर में लॉन्च हुआ आईफोन 17 पिछले मॉडल की तुलना कई बड़े अपग्रेड के साथ उतारा गया है. आईफोन 16 की तुलना आईफोन 17 के बेस में 256 जीबी स्टोरेज मिलती है, अब हाल ही में एक टिप्स्टर ने इस बात की जानकारी दी है कि कंपनी जल्द इस फोन की कीमत 7000 रुपए बढ़ा सकती है.
टिप्स्टर ने न केवल कीमत के बारे में जानकारी दी है बल्कि ये भी बताया है कि आखिर किस वजह से iPhone 17 की कीमत बढ़ सकती है? ज्यादा डिमांड और स्टॉक कम होने की वजह से कंपनी आईफोन 17 की कीमत में बढ़ोतरी कर सकती है.

iPhone 17 Price in India: इतनी हो सकती है नई कीमत

आईफोन 17 के 256 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 82900 रुपए है और इस हैंडसेट के 512 जीबी वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपए है. टिप्स्टर योगेश बरार के मुताबिक, 7 हजार रुपए की बढ़ोतरी के बाद आईफोन 17 का 256 जीबी वेरिएंट 89,900 रुपए.

वहीं, 7000 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,990 रुपए हो सकती है. टिपस्टर के मुताबिक, कंपनी बदली हुई कीमत के साथ बढ़िया बैंक कार्ड ऑफर्स भी दे सकती है जिससे कीमत को कुछ हद तक कम किया जा सके. फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि कीमतें कब से बढ़ सकती है.

iPhone 17 Specifications

6.3 इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले से लैस इस फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ए19 बायोनिक चिपसेट दिया गया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और फ्रंट में 18 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है.

Smartphones under 80000

हाल ही में 80 हजार से कम कीमत में कुछ लेटेस्ट स्मार्टफोन्स लॉन्च किए गए हैं जैसे कि OnePlus 15 (72,999 रुपए), OnePlus 13 (69,999 रुपए) और iQOO 15 (72,999 रुपए).

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।