24 घण्टे ऑनलाइन

अवैध अतिक्रमण पर थम नहीं रहा जिला प्रशासन का प्रहार; दो स्थानों पर अतिक्रमण ध्वस्त

देहरादून: जिला प्रशासन देहरादून ने नेहरू ग्राम में सिंचाई विभाग की भूमि तथा राजपुर रोड में एनआईवीएच में अतिक्रमण ( Illegal Encroachment) कर किए गए निर्माण को हटा दिया गया है। नेहरू ग्राम में सिंचाई विभाग की नहर किनारे…

24GhanteOnline
August 30, 2025
1 min read

देहरादून: जिला प्रशासन देहरादून ने नेहरू ग्राम में सिंचाई विभाग की भूमि तथा राजपुर रोड में एनआईवीएच में अतिक्रमण ( Illegal Encroachment) कर किए गए निर्माण को हटा दिया गया है। नेहरू ग्राम में सिंचाई विभाग की नहर किनारे तथा एनआईवीएच भूमि पर अवैध निर्माण कर बनाई गई मजार को आज ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन को दोनों ही स्थानों पर सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण ( Illegal Encroachment) कर मजार बनी होने की शिकायत प्राप्त हो रही थीं।

इन मजार को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा जिला प्रशासन से आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिला प्रशासन ने नियत प्रक्रिया के अंतर्गत नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से उक्त अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया।

इस दौरान सिंचाई, पुलिस के अधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें