24 घण्टे ऑनलाइन

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट

श्री गंगोत्री धाम। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बने पवित्र मां गंगा मंदिर गंगोत्री धाम (Gangotri Temple) के कपाट बुधवार पूर्वाह्न 11 बजकर 36 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। धार्मिक परम्परा के अनुसार अत्रकूट त्योहार…

24GhanteOnline
October 22, 2025
1 min read

श्री गंगोत्री धाम। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बने पवित्र मां गंगा मंदिर गंगोत्री धाम (Gangotri Temple) के कपाट बुधवार पूर्वाह्न 11 बजकर 36 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

धार्मिक परम्परा के अनुसार अत्रकूट त्योहार पर वैदिक मंत्रोच्चारण और कपाट बंदी की प्रक्रिया सुबह चार बजे शुरू हुई। मुख्य पुरोहित, हक हुक्कधारी, वेद पाठी और विद्वजनों की उपस्थिति में प्रारंभ हुई यह प्रक्रिया पूर्वाह्न सम्पन्न हुई। तत्पश्चात श्री मां गंगा जी की उत्सव मूर्ति को डोली में बिठाकर मुखवा गाँव शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना किया गया। जहाँ मां गंगा जी की उत्सव प्रतिमा गंगा मंदिर में विराजमान रहेंगी।

अब गुरुवार से श्रद्धालुजन शीतकाल में मुखवा स्थित श्री गंगा मंदिर में दर्शन, पूजन कर सकेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें