24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम योगी के मिशन रोजगार का धरातल पर दिख रहा असर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में राज्य में युवाओं को रोजगार देने की दिशा में निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन रोजगार (Mission Rojgar) योजना के तहत आज लखनऊ के राजकीय आईटीआई,…

24GhanteOnline
March 22, 2025
3 min read

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में राज्य में युवाओं को रोजगार देने की दिशा में निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन रोजगार (Mission Rojgar) योजना के तहत आज लखनऊ के राजकीय आईटीआई, अलीगंज में आयोजित रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित पांच कंपनियों ने भाग लिया और 73 युवाओं को रोजगार प्रदान किया। वहीं राजकीय पॉलिटेक्निक में आयोजित रोगगार मेले में प्रदेश के छह पॉलिटेक्निक संस्थानों के 95 हजार अभ्यर्थियों का चयन कर जॉब ऑफर दिया गया।

बता दें कि सरकार ने प्रदेशभर के आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेजों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया है, जिससे छात्रों को नवीनतम तकनीकों की जानकारी और उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जा सके। इसी का परिणाम है कि आज सरकारी आईटीआई से पास होने वाले छात्रों को तुरंत रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। इस रोजगार मेले में पेडगेट इलेक्ट्रॉनिक्स प्रा० लि० (सेक्टर-63 व सेक्टर-68, नोएडा), डिस्कॉन इलेक्ट्रो एप्लायंसेस प्रा० लि० (सेक्टर-85, नोएडा), प्रीत ग्रुप लि० (पंजाब) और इलेन्टेक इंडिया लि० (सेक्टर-80 व सेक्टर-83, नोएडा) ने साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं का चयन किया।

चयनित अभ्यर्थियों को 19,000 रुपये से 30,000 रुपये तक के मासिक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। वहीं राजकीय पॉलिटेक्निक में मारुति द्वारा आयोजित कैंपस ड्राइव में प्रदेश के छह पॉलिटेक्निक संस्थानों के 150 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया जिसमें 95 अभ्यर्थियों का चयन कर जॉब ऑफर दिया गया।

योगी सरकार 8 साल बेमिसाल: 8 वर्षों में कार्मिक विभाग ने मिशन रोजगार को दी रफ्तार


आईटीआई के ट्रेनिंग काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एम. ए. खां ने बताया कि प्रदेश सरकार का यह प्रयास उत्तर प्रदेश को रोजगार के हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में 'मिशन रोजगार योजना' (Mission Rojgar) को गति मिली है, जिसके तहत हर जिले में रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके कौशल के अनुसार नौकरी उपलब्ध कराना और राज्य में उद्योगों को कुशल कार्यबल प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि यह रोजगार मेला युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार दिलाने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस प्रयास से प्रदेश के आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक से पास आउट होने वाले छात्रों को सीधे कंपनियों से जोड़ने का अनूठा अवसर मिल रहा है।

निवेश प्रोत्साहन कार्यक्रमों के तहत लगातार नई कंपनियां प्रदेश में कर रहीं निवेश


योगी सरकार केंद्र सरकार से कदम से कदम मिलाकर ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। मिशन रोजगार योजना (Mission Rojgar) उसी का एक हिस्सा है, जिसके अंतर्गत लाखों युवाओं को निजी एवं सरकारी क्षेत्र में रोजगार प्रदान किया जा चुका है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश में कार्यरत कंपनियों, स्टार्टअप्स और उद्योगों को कुशल श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है, जिससे न केवल युवाओं को रोजगार मिल रहा है, बल्कि प्रदेश का औद्योगिक विकास भी तेज़ हो रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार की नवीन औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन कार्यक्रमों के तहत लगातार नई कंपनियां प्रदेश में निवेश कर रही हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी जैसे शहरों में आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग और कृषि आधारित उद्योग तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे प्रदेश के युवाओं को बड़े पैमाने पर नौकरियां मिल रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें