24 घण्टे ऑनलाइन

DCM में मांस होने की आशंका पर भड़के कांवड़िये, वाहन में लगा दी आग

शाहजहांपुर। जिले में बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर गुरुवार तड़के डीसीएम (DCM) वाहन से दुर्गंध आने पर कांवड़िये (Kanwariyas) भड़क गए। नाराज कांवड़ियों ने डीसीएम में आग लगा दी। जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर…

24GhanteOnline
August 7, 2025
2 min read

शाहजहांपुर। जिले में बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर गुरुवार तड़के डीसीएम (DCM) वाहन से दुर्गंध आने पर कांवड़िये (Kanwariyas) भड़क गए। नाराज कांवड़ियों ने डीसीएम में आग लगा दी। जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को शांत कराया। डीसीएम में हड्डी भरी हुई थी।

शिवतेरस पर गुरुवार सुबह कलान में पटना देवकली मंदिर में कांवड़िये (Kanwariyas) जलाभिषेक करने जा रहे थे। इसी मार्ग पर डीसीएम से दुर्गंध आने पर कांवड़ियों vने रोकने का प्रयास किया। चालक के रोकने के बजाये रफ्तार बढ़ा दी। कांवड़ियों ने उसे किसी तरह रोक लिया। इस बीच चालक मौके से भाग गया। मांस होने की आशंका पर कांवड़ियों ने डीसीएम में आग लगा दी।

देखते ही देखते कुछ देर में पूरी डीसीएम जल गई। सूचना पर कलान और परौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों (Kanwariyas) को शांत कराया। इसके बाद डीसीएम को किनारे खड़ा करा दिया है। लोगों में आक्रोश था कि तीन थाना क्षेत्रों को पार कर वाहन कैसे इस रूट में आया था? पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

सीओ जलालाबाद अजय राय बताया कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद अज्ञात लोगों ने वाहन में आग लगा दी। वाहन में भैंस के सींग भरे थे। पशु चिकित्सक से कराई जांच में इसकी पुष्टि हुई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…